Mathura Rape Case: वृंदावन की सड़कों पर न्याय मांगती एक युवती और दुष्कर्म के गंभीर आरोप; लेकिन क्या यह सिर्फ अपराध की कहानी है या 15 लाख के संपत्ति विवाद का उलझा हुआ सच? जानें पुलिस की जांच में आया वो चौंकाने वाला मोड़ जिसने सबको हैरान कर दिया.
Mathura Crime News: मथुरा की पवित्र नगरी वृंदावन की गलियों में जहां भक्ति के स्वर गूंजते हैं, वहां हाल ही में एक युवती की चीखों और हंगामे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले में एक ओर जहां एक महिला अपनी गरिमा और विश्वास के टूटने का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की तफ्तीश में संपत्ति और लाखों के कर्ज का एक ऐसा पेंच सामने आया है, जिसने इस मामले को और भी उलझा दिया है.
दरअसल, रामनरेती पुलिस चौकी के पास हुए एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चीखती लड़की नाबालिग दिख रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है की लड़की बालिग़ है या नाबालिग, लड़की का आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, उसने उसके जूस में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. वह बार-बार चीखकर लोगों को बता रही है कि ‘रेप किया है उसने मेरे साथ…’, जिसके बाद CO (सदर) प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है और नामजद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. जिसके बाद पुलिस की शुरुआती जांच में इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है.
पुलिस पूछताछ के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है. जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने कुछ समय पहले, पीड़िता की मां को एक दानपत्र (gift deed) के माध्यम से एक घर उपहार में दिया था. इस संपत्ति पर लगभग 15 लाख का बैंक लोन था, जिसमें से 10 लाख अभी भी बकाया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कर्ज की अदायगी और संपत्ति के लेन-देन को लेकर आरोपी और पीड़िता की मां के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. मीडिया को दिए एक बयान में, CO (सदर) प्रीतम पाल सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपों के साथ-साथ संपत्ति से जुड़े इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या घर और बकाया कर्ज से जुड़ा कोई पुराना विवाद ही इन गंभीर आरोपों की जड़ में है.
Sukesh Chandrashekhar Bail: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित…
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.…
Kal ka Panchang 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पावन दिन है.…
हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद…
Shimla Ram Mandir Hall: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राम मंदिर हॉल में निकाह…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों तक परीक्षा अपडेट तेजी से पहुंचाने के लिए डिजिटल…