NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक natboard.edu.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
NBEMS GPAT Result 2026 Declared: natboard.edu.in पर रिजल्ट जारी हो गया है.
NBEMS GPAT Result 2026 Declared: नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने GPAT 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट फ़ार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) दिया था, वे अपना रिज़ल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं. GPAT 2026 परीक्षा 7 मार्च, 2026 को कंप्यूटर-आधारित प्लेटफ़ॉर्म (CBT) पर आयोजित की गई थी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://natboard.edu.in/viewNotice.php?NBE=Q0Qwc3Z1 के तहत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पर आधारित थी, जिनमें कुल अंक 500 थे. उम्मीदवारों को हर प्रश्न के लिए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना था. परीक्षा के लिए कुल समय 3 घंटे (180 मिनट) निर्धारित किया गया था.
NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध ‘NBEMS GPAT Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां रिज़ल्ट का लिंक उपलब्ध होगा.
लॉगिन विवरण (Login ID और पासवर्ड) दर्ज करें.
‘Submit’ पर क्लिक करें; आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिज़ल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
NBEMS ने 13 मार्च, 2026 को GPAT 2026 की अनंतिम उत्तर की जारी की थी. उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद, विशेषज्ञों ने फाइनल आंसर की तैयार की. परीक्षा में 7 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए और इनका पूरा अंक सभी उम्मीदवारों को दिया गया. 4 सवालों की आंसर-की में सुधार किया गया. उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2026 के बाद अपने अंतिम उत्तर कुंजी और संशोधित प्रश्न पत्र को ‘Applicant Login’ के माध्यम से देख सकते हैं.
GPAT 2026 का स्कोरकार्ड, जिसमें कट-ऑफ स्कोर, परसेंटाइल और रैंक शामिल होंगे. 15 अप्रैल, 2026 या उसके बाद जारी किया जाएगा. स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय में अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित कर लें. स्कोर और रैंक के आधार पर ही आगे की शैक्षणिक और कैरियर योजना तय की जा सकती है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…