Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई. कार के अंदर पति अपनी महिला मित्र के साथ था और बाहर बोनट पर लटकी पत्नी की जान खतरे में थी. खौफनाक मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए.
Meerut Viral Video: अय्याशी में अंधा पति! पत्नी बोनट पर लटकी रही, बेदर्दी ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर जो किया..., वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान!
Meerut Car Bonnet Incident Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति की कार के बोनट पर लटकती हुई दिखाई दी. आरोप है कि महिला को बोनट पर लटका देखकर भी पति ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे सड़क पर दौड़ाता रहा. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
पीड़ित महिला की पहचान सुनिता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुनिता ने अपने पति मयंक को कार में किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था. जब उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो आरोप है कि पति ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और कार आगे बढ़ा दी.
जब कार आगे बढ़ी, तो सुनिता पीछे नहीं हटी और खुद को बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गई. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला चलती कार के बोनट को पकड़े हुए लटकी हुई है. सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
कार के बोनट पर पत्नी लटकी हुई है। पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंदर बैठा है। दरअसल, पत्नी ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया। वो कार के आगे खड़ी हो गई। पति ने कार चलाई तो पत्नी बोनट पर लटकी रह गई। 📍मेरठ, उत्तर प्रदेश https://t.co/VA2WZkgOQP
— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 4, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को सुरक्षित कार से नीचे उतारा गया. इसके बाद पीड़ित सुनिता ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और घटना की पूरी जानकारी दी.
सुनिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति मयंक और उसकी महिला मित्र माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…