Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Meerut Viral Video: अय्याशी में अंधा पति! पत्नी बोनट पर लटकी रही, बेदर्दी ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर जो किया…, वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान!

Meerut Viral Video: अय्याशी में अंधा पति! पत्नी बोनट पर लटकी रही, बेदर्दी ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर जो किया…, वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान!

Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई. कार के अंदर पति अपनी महिला मित्र के साथ था और बाहर बोनट पर लटकी पत्नी की जान खतरे में थी. खौफनाक मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए.

Written By:
Last Updated: October 4, 2026 14:39:44 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut Car Bonnet Incident Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति की कार के बोनट पर लटकती हुई दिखाई दी. आरोप है कि महिला को बोनट पर लटका देखकर भी पति ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे सड़क पर दौड़ाता रहा. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

पति को दूसरी महिला के साथ देख रोका था रास्ता

पीड़ित महिला की पहचान सुनिता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुनिता ने अपने पति मयंक को कार में किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था. जब उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो आरोप है कि पति ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और कार आगे बढ़ा दी.

जान बचाने के लिए बोनट पर चढ़ी

जब कार आगे बढ़ी, तो सुनिता पीछे नहीं हटी और खुद को बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गई. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला चलती कार के बोनट को पकड़े हुए लटकी हुई है. सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस और लोगों ने महिला को सुरक्षित उतारा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को सुरक्षित कार से नीचे उतारा गया. इसके बाद पीड़ित सुनिता ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और घटना की पूरी जानकारी दी.

सुनिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति मयंक और उसकी महिला मित्र माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.

MORE NEWS