<

Meeruth Case: मां की हत्या कर युवती का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मेरठ केस में योगी बनाए हुए हैं नजर!

Meeruth Case: मामला मेरठ जिले का है. यहां में एक दलित महिला की हत्या करके बेटी का अपहरण किया गया. इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया. इस संवेदनशील मामले पर राजनीति गर्मा गई.

Meeruth Case: मामला मेरठ जिले का है. यहां में एक दलित महिला की हत्या करके बेटी का अपहरण किया गया. इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया. इस संवेदनशील मामले पर राजनीति गर्मा गई. समाजवादी पार्टी ने घटना पर NSA और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की. इसके अलावा मामले में आम आदमी पार्टी ने भी एंट्री कर दी और यूपी सरकार से पूछा कि ‘बुलडोजर कब चलेगा’? लेकिन, विपक्ष के राजनीति पर योगी सरकार ने पानी फेर दिया और उनसे सियासत करने का मौका छीन लिया. मेरठ से अपहृत दलित लड़की हरिद्वार से बरामद
कर ली गई. साथ ही अपहरणकर्ता और हत्या आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

युवती का हुआ था अपहरण

योगी सरकार की नीति सबको न्याय और बिना जाति देखे इंसाफ का है. दलित लड़की का अपहरण और उसकी मां का कत्ल किसने किया, अब मेरठ मामले की जांच के बाद खुलासा हो सकेगा. दलित लड़की का किडनेपर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. योगी सरकार ने  त्वरित कार्रवाई करके यह दिखा दिया कि भाजपा सरकार में सबको इंसाफ मिलता है. योगी सरकार में पुलिस चुस्त दिखाई दी. दलित लड़की के अपहरण मामले में यह साबित करता है कि कानून और व्यवस्था कितनी दुरुस्त है. योगी सरकार ने यह साबित किया कि कानून से ऊपर कुछ भी नहीं है.

योगी के शासन में सुरक्षित है उत्तर प्रदेश

जैसे ही इस मामले का संज्ञान यूपी पुलिस ने लिया. बिना कोई देर किए उन्होंने दम दिखाया. तुरंत कार्रवाई से अपराधी बेदम हो गए. इस कांड के आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है. हत्या-बलात्कार पर राजनीति करने वालों को योगी सरकार ने अपनी हनक दिखा दी. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय (अधिवक्ता) ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह योगी सरकार है. यहां सुरक्षा के मामलों में तेजी से एक्शन लिया जाता है. उन्होंने लिखा कि अयोध्या के मामले में मोइद खान पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी. पीड़ित परिवार को यह आश्वासन दिया गया था कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. बुलडोजर सहित आरोपी पर एक्शन हुआ. भावेष के मुताबिक, सपा सरकार में इस तरह का काम नहीं हुआ. जितने भी गुंडे और माफिया थे, उन्होने या तो काम बदल दिया या फिर उनकी गति तय हो गई. फिलहाल, देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है. पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी है.

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST