<
Categories: देश

Pak Drone Near Border: रात के अंधेरे में J&K में LoC इलाके में क्या कर रहे थे पाक ड्रोन, आर्मी गतिविधि पर बनाए हुए है नजर

Pak Drone Near Border: सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में LOC के पास एक बार फिर से कई ड्रोन देखे गए. ड्रोन पाकिस्तानी तरफ से आए थे और भारतीय इलाके के ऊपर मंडरा रहे थे.

Pak Drone Near Border: सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में LOC के पास एक बार फिर से कई ड्रोन देखे गए. ड्रोन पाकिस्तानी तरफ से आए थे और भारतीय इलाके के ऊपर मंडरा रहे थे, जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने लाइट मशीन गन (LMG) और मीडियम मशीन गन (MMG) से उन पर फायरिंग की, जिससे वे वापस लौट गए. सूत्रों के मुताबिक, LoC के इलाकों में ये ड्रोन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जैसे ही तैनात सैनिकों ने आसमान में इन उड़ते ड्रोन को देखा, वे तुरंत अलर्ट हो गए और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. 

एलओसी के पास दिखे ड्रोन

इसके अलावा राजौरी जिले में शाम 6.35 बजे के लगभग एक और ड्रोन देखा गया. अधिकारियों के अनुसार, टिमटिमाती रोशनी वाली कुछ चीज कलाकोट के धर्मसाल गांव की ओर से आई और भरख की ओर चली गई. फिर इसके बाद शाम करीब 7.15 बजे सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चक बाबराल गांव के ऊपर चमकती रोशनी वाला एक ड्रोन कुछ मिनटों तक मंडराता रहा. वहीं, शाम 6.25 बजे पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के पास मौजूद मनकोट सेक्टर में एक और ड्रोन जैसी चीज जाती हुई देखी गई. इसके बाद से जवान अलर्ट हो गए और सघनता से जांच में जुट गए.

सीमा के पास संदिग्ध सैटेलाइट ट्रेस

दिन में पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के कनाचक इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) के पास संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन का पता लगाया था. इसके बाद जम्मू और कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, यह कम्युनिकेशन थुराया सैटेलाइट डिवाइस का इस्तेमाल करके ट्रेस किया गया था. उन्हें शक है कि यह कम्युनिकेशन कथित तौर पर कनाचक के पास आतंकवादियों ने किया था, जिसका इस्तेमाल पहले भी घुसपैठ के लिए किया जा चुका है.

ऑपरेशन सिंदूर में गिराए थे पाक ड्रोन

ऑपरेशन सिंदूर भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था. भारत ने कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए थे. तब से LoC और IB के पास ड्रोन दिखने की घटनाएं कम हो गई लेकिन पाकिस्तान इस क्षेत्र में UAVs के ज़रिए भारतीय सुरक्षा बलों पर नज़र रखने की कोशिश करता रहता है. शुक्रवार रात को सुरक्षा बलों ने सांबा जिले में IB के पास घगवाल के पालूरा गांव में एक हथियार खेप भी बरामद की थी. इसे कथित तौर पर पाकिस्तान से आए एक ड्रोन ने गिराया था. अधिकारियों के अनुसार, बरामदगी में दो पिस्तौल, तीन मैगज़ीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था.

Recent Posts

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST