Meerut: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में कपड़ा कारोबारी के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. हादसे में झुलसे 7 लोगों में से 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई
Meerut Fire: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. कपड़ा कारोबारी इकबाल के तीन मंजिला मकान में आग लगने से झुलसे परिवार के 7 लोगों में से 5 बच्चों और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मकान के निचले हिस्से में कपड़ों का गोदाम बना हुआ था जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर इकबाल का परिवार रहता था. सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक मकान में आग लग गई. गोदाम में रखे कपड़ों के स्टॉक ने आग पकड़ ली जिससे पूरे मकान में धुआं भर गया.
आग की लपटों ने सीढ़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे नीचे उतरने का रास्ता बंद हो गया और घर में मौजूद महिलाओं व बच्चों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया.
सामने रहने वाले एक पड़ोसी के मकान की छत से सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय रुखसार, तीन साल के बच्चे, छह माह की जुड़वा बहनों नबिया और इनायत, 12 वर्षीय महविश और चार साल के हम्माद को मृत घोषित कर दिया.घटना में इकबाल की पत्नी बानो गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उनका इलाज जारी है. बचाव के दौरान एक रिश्तेदार शहजाद भी झुलस गया.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. देर रात डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे.फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…
Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…
10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…
प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…