Delhi Crime News:नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद इलाके में यूपी से बारात में आए 24 वर्षीय युवक आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी दिल्ली पुलिस में ट्रैफिक सिपाही बताया जा रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वजीराबाद में बारात में शामिल युवक की गोली मारकर हत्या
Wazirabad Murder Case: नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से बारात में आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है जो बागपत के कत्था गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि आशीष अपने ही गांव से बारात में शामिल होने दिल्ली आया था. इसी दौरान उसके साथ आए एक युवक प्रवेश से उसका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गोली चला दी जो आशीष के आर-पार निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
आशीष पार्लियामेंट में हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था. रविवार रात वजीराबाद की गली नंबर-14 में बारात पहुंची थी, जहां प्रवेश नाम के युवक से उसका झगड़ा हुआ. प्रवेश, आशीष का पड़ोसी बताया जा रहा है और उसी ने कथित तौर पर आशीष को गोली मार दी.
घटना के तुरंत बाद आशीष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि प्रवेश ने रविवार को गांव में घुड़चढ़ी के दौरान भी आशीष को धमकी दी थी और फायरिंग की थी, लेकिन उस समय गांव वालों ने मामला शांत करा दिया था और पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी.
रविवार रात जब बारात वजीराबाद पहुंची तो प्रवेश भी वहां मौजूद था और उसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया.दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रवेश दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और उसकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस में है. गोली अवैध हथियार से चलाई गई या सर्विस रिवॉल्वर से यह जांच का विषय है. इस घटना के बाद मृतक का परिवार सदमे में है. हत्या की असली वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…
Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…
10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…
प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…