<

Saurabh Rajput murder case: नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बच्ची को जन्म, साहिल या सौरभ कौन है इस मासूम का असली पिता?

Meerut Murder Case: मेरठ मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है. मुस्कान ने सोमवार, 24 नवंबर को बच्ची को जन्म दिया है.

Meerut Muskan Gave Birth Daughter: मेरठ मर्डर केस (Meerut Murder Case) में एक नया मोड़ आ गया है. सौरभ की खूनी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने 24 नवंबर सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया. हैरानी की बात तो यह है कि पति सौरभ के जन्मदिन के दिन ही बच्ची का जन्म हुआ है. सौरभ की हत्या से पूरे देश का खून खौल उठा था. 

दूसरी बेटी को दिया जन्म

दरअसल, रविवार रात को मुस्कान को जेल के अंदर लेबर पेन हुआ. जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. मुस्कान की पहले भी एक बेटी है. मुस्कान ने जेल के एक मेडिकल कॉलेज में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया. 

बच्ची का होगा DNA टेस्ट

जानकारी के मुताबिक, बच्चे की पहचान के परिवार ने कहा है कि वह उसका DNA टेस्ट करवाएंगे. खबर फैलने के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी. 

सौरभ राजपूत मर्डर केस

मेरठ के पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके प्रेमी साहिल 3 मार्च को नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल शुक्ला ने 4 मार्च को सौरभ की चाकू मारकर हत्या करने की बात कबूल की थी. इसके बाद दोनों ने उसके शव के टुकड़े किए, अवशेषों को एक ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मेरठ जेल में ही बंद किया है. इस केस में नया मोड़ तब आया, जब मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान के प्रेग्नेंट होने की बात पता चली थी. अभी डिस्ट्रिक्ट जज संजीव पांडे की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है. दोनों की जमानत अपील को कई बार खारिज कर दिया गया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST