Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. सौरभ को पहले नशीली दवाई से बेहोश किया गया था. फिर लाश के कई टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था. कोर्ट ने इस मामले में दोनों आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है.
मेरठ नीला ड्रम केस
Meerut Drum Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है. इससे पहले अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया था.
बता दें कि 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. सौरभ को पहले नशीली दवाई से बेहोश किया गया था. फिर लाश के कई टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था. मर्डर करके दोनों शिमला घूमने चले गए थे.
करीब डेढ़ साल तक चली कानूनी लड़ाई, गवाहों की गवाही और अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों के बाद आए इस फैसले को लेकर सौरभ के परिवार को न्याय की उम्मीद थी. इस मामले में कोर्ट बहस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे.
इस दौरान सौरभ की मां का दर्द लगातार सामने आता रहा. अपने बेटे को खोने वाली मां ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की थी. उनके लिए यह लड़ाई सिर्फ एक अदालती मुकदमा नहीं, बल्कि अपने बेटे को न्याय दिलाने का संघर्ष थी.
वहीं, अधिवक्ताओं ने भी अदालत में मामले से जुड़े साक्ष्यों और दलीलों के आधार पर अपना पक्ष रखा. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और हर कोई अदालत के फैसले का इंतजार कर रहा था.
अधिवक्ताओं का कहना है कि इस फैसले के जरिए समाज में एक कड़ा संदेश जाएगा. मां भारती की धरती पर अपराध करने वालों को कानून के सामने जवाबदेह होना होगा.
सौरभ राजपूत हत्याकांड का यह फैसला न्याय, कानून और समाज में सुरक्षा की भावना को लेकर एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है.
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…