Uttar-Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दुल्हा मोहसिन उर्फ मोनू अपनी शादी की पहली ही रात को लापचा हो गया. दुल्हन ने उससे केवल कमरे में रोशनी कम करने के लिए एक छोटा बल्ब लाने को कहा था. लेकिन वह चार दिन बाद भी वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है.
Uttar-Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दुल्हा रातों रात गायब हो गया है. उसका नाम मोहसिन उर्फ मोनू है. मोनू अपनी सुहागरात को करीब 12 बजे बाहर निकला था. तभी से वह लापता है. चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली है. पुलिस अब गंग नहर के आसपास उसकी तलाश में जुटी हुई है.
मोहसिन उर्फ मोनू की बारात बुधवार को मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंची थी. उसी रात निकाह होने के बाद वह दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आए. सुहागरात के दिन नई नवेली दुल्हन के कमरे में मोहसिन सोने के लिए गया था. दुल्हन से उसे रिवाज को मुताबिक, दूध का गिलास दिया. फिर वह बोली कि कमरे में काफी ज्यादा रोशनी है, कोई छोटा बल्ब ले आओं. दुल्हन की बात सुन मोहसिन बल्ब लेने के लिए घर से निकला और फिर 4 दिन बाद भी अपने घर वापस नहीं लौटा. अगले दिन मोहसिन की दो बहनों का निकाह था, लेकिन बहनों को भाई के बिना ही विदा होकर अपने ससुराल जाना पड़ा. पूरे घर में मायूसी का माहौल है. परिवार वाले चिंता में डूबे हुए हैं.
जब देर रात तक मोहसिन वापस नहीं लौट, तो परिजनों उसकी तलाश में जुट गए. पूरे इलाके में खोजने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पुलिस में सूचना दी गई. एसओ आशुतोष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि “परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस इलाके की सीसीटीवी खंगाल रही है. पुलिस गंग नहर के पास भी जांच पड़ताल कर रही है.“
बता दें कि, मोहिस के पिता सईद ठेकेदार का काम करते हैं. उनके करीब 9 बच्चे हैं. जिनमें से सबसे छोटा मोहसिन है. परिजनों ने बताया कि दोनों परिवार की मर्जी से शादी हुई थी. दोनों लड़का-लड़की इस शादी से खुश थे. हालांकि दुल्हे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार दुख के माहौल में है.
KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…
Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…
KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…
Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…