Mirzapur Murder Case: मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सीनियर वकील को बदमाशों ने मोली मार दी. ये पूरा मर्डर सीन पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस फुटेज में सीनियर वकील गोली लगते ही खून से लथपथ जमीन पर गिर जाते हैं. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार होने लगते हैं, लेकिन उनकी खुद की एक गलती परेशानी का सबब बन जाती है.
Mirzapur Murder Case: सीनियर वकील को गोली मारते ही छूटे बदमाशों के पसीने, CCTV में कैद मर्डर सीन ने उड़ाए होश!
Mirzapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां शनिवार, सुबह तड़के बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने सीनियर वकील के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. इस घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ वकील साहब जमीन पर गिर पड़े और बदमाशों मौके फरार हो गए. ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.
एएनआई की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर सवार हमलावर उतर के पीछे आता है. वकील को रास्ते में रोकते हैं और उनके सीने से तमंचा सटाकर फायर कर देते हैं. हमलावर जैसे ही भागकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठने वाला होता है, बाइक स्टार्ट नहीं होती और आस-पास के लोग हमलावर को देखकर उसकी ओर भागते हैं. लेकिन बाइक पर सवार हमलावर लोगों पर भी तमंचा तान देता है, जिससे लोग डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं. इस 1 मिनट की जद्दोजहद के बाद बाइक सवार बाइक को तेज किक के साथ स्टार्ट करता है और दोनों अपराधी फरार हो जाते हैं.
इस वरादात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज मिलते ही हमलावरों की पहचान भी सामने आ गई. रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्य आरोपी की पहचान राजेंद्र सोनकर के तौर पर हुई है, जो विंध्याचल थाना के देवरी गांव का रहने वाला है.
राजेंद्र सोनकर प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है, जिसके चलते उसने रंजिश राजीव सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से चल रही थी. जांच में यह भी सामने आया है कि राजेंद्र सोनकर ने कई दिन तक वकील काजीव सिंह के घर की रेकी भी की है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीनियर एडवोकेट राजीव सिंग उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली के रहने वाले हैं, जिनकी पत्नि प्रतिभा सिंह ने गांव में प्रधान के चुनाव भी लड़े थे, जिसके चलते उनका अपने गांव आना जाना लगा रहता था. पहले राजीव सिंह कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पुरा में रहते थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के चलते वो यहां शिफ्ट हो गए. वकील राजीव सिंह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, जिसकी जानकारी आरोपी राजेंद्र सोनकर को थी. इसी का फायदा उठाकर सुबह के वक्त राजीव सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी.
इस पूरे मामले की जांच के बाद पता चला है कि सीनियर एडवोकेट राजीव सिंह पर करीब 7 महीने पहले भी हमला हुआ था. उस समय भी राजेंद्र सोनकर ने ही राजीव सिंह पर तमंचा ताना और मारपीट भी की. इस हादसे के बाद राजीव सिंह से आरोपी राजेंद्र सोनकर के खिलाफ कटरा कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी. फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
PBKS vs SRH Live Streaming: शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद…
Viral Dance Video 2026: एक शादी समारोह में तब तहलका मच गया जब एक मामा…
Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक…
Viral Video 2026: हाल ही में एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर…
Deepika Padukone: अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'राका' का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने…
Hazaribagh Treasury Scam: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है. सरकारी खजाने से हुई…