Seema Haider: सीमा के बॉयफ्रेंड सचिन को "लप्पू सा" कहने के बाद वायरल हुए मिथिलेश भाटी ने भी इस पर रिएक्शन दिया है. जो खूब वायरल हो रहा है.
Seema Haider
Seema Haider: सीमा हैदर अपने छठे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. जैसे ही यह खबर फैली, “पाकिस्तानी भाभी” एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं. सीमा के बॉयफ्रेंड सचिन को “लप्पू सा” कहने के बाद वायरल हुए मिथिलेश भाटी ने भी इस पर रिएक्शन दिया. भाटी ने कहा कि सीमा ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान में महिलाओं को बच्चे पैदा करने वाली मशीन माना जाता है, और अब उसने पाकिस्तानी मशीन को भारत में भी चला दी है.
भाटी ने एक यूट्यूबर से बातचीत करते हुए सीमा हैदर को लेकर कहा कि, ‘इसने (सीमा हैदर) एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान में औरतों को औरत का दर्जा नहीं मिलता, औरतों को बच्चा पैदा करने की मशीन समझा जाता है. उसने यह फैक्ट्री यहां भी चला दी. अभी तो एक साल की भी नहीं हुई भारती और फिर प्रेग्नेंसी है. सातवां-आठवां महीना चल रहा है, जनवरी-फरवरी में डिलीवरी है. यहां कौन सी मशीन चला रही है, पाकिस्तान की मशीन हिन्दुस्तान में भी चला दी.’
मिथिलेश ने कहा कि क्या सीमा हैदर जनसंख्या बढा़ने आई है. भाटी ने कहा, ‘कितने पैदा करेगी, रुक जा. चार तो कर आई, तू तो मशीन भी फेल कर रही है. उन्होंने तो रिकॉर्ड ही तोड़ रखा है. सालभर का भी गैप नहीं लिया जा रहा है. जनसंख्या बढ़ाने आई है क्या. हैदर की नफरत में चार किए हैं तो लप्पू के प्यार में 12 करेगी.’
गौरतलब है कि सीमा हैदर ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह सचिन मीना के दूसरे बच्चे से प्रेग्नेंट हैं. सीमा ने इसी साल मार्च में सचिन की बेटी को जन्म दिया था. मई 2023 में, सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत भाग गईं. सीमा और सचिन का दावा है कि COVID-19 महामारी के दौरान PUBG खेलते समय उन्हें प्यार हो गया था. सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं. अब, उनका दावा है कि उन्होंने सचिन से शादी कर ली है.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…