Badaun News: पति ने घटना की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने महिला को ढूंढकर कोर्ट में पेश किया. वहाँ महिला ने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी पप्पू के साथ रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया.
Badaun News (Credit,canva AI)
Badaun Crime News: यूपी के बदायूं से नौ बच्चों की एक माँ अचानक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. साथ ही, वह अपनी 10 साल की बेटी, लगभग तीन लाख रुपये के जेवर, 50 हज़ार रुपये नकद और पति द्वारा खरीदी गई चार बीघा जमीन के कागजात भी साथ ले गई.
मामला थाना उसिहत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गाँव का बताया जा रहा है. पीड़ित पति का कहना है कि उसका विवाह 32 साल पहले हुआ था और उसने मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन-पोषण किया. नौ बच्चों में से तीन की शादी हो चुकी है. हालाँकि इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद पत्नी की अपने प्रेमी से नज़दीकियाँ बढ़ीं और फिर वह घर से भाग गई.
जानकारी के मुताबिक, महिला कासगंज ज़िले के बहेड़िया निवासी पप्पू पुत्र लोचन से प्रेम करने लगी. धीरे-धीरे मुलाक़ातें बढ़ीं और फिर इश्क इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. आखिरकार महिला ने अपने पति और पूरे परिवार को धोखा देकर प्रेमी के साथ भागने का बड़ा कदम उठा लिया.
पति ने घटना की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने महिला को ढूंढकर कोर्ट में पेश किया. वहाँ महिला ने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी पप्पू के साथ रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया.
पति का दर्द साफ़ झलक रहा है कि मैंने मेहनत करके चार बीघा ज़मीन खरीदी और अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवा दी. वहीँ उसने मुझे धोखा दिया। गहने, नगदी और यहाँ तक कि मेरी बेटी भी ले गई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा भी होगा.
इस देश में मगरमच्छ की खेती क्यों करते हैं लोग, कितनी होती है कमाई? जानकर चौंक जाएंगे
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…