<
Categories: देश

भारत का वो रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 15 दिन ही रुकती है ट्रेन, हैरान कर देगी वजह

Pitru Paksha special trains: इस स्टेशन का महत्व धार्मिक कारणों से जुड़ा है. हर साल पितृ पक्ष के मौके पर देश भर से लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करने गया और आसपास के इलाकों में आते हैं.

Unique Railway Station: भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में गिना जाता है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफ़र करते हैं और देश का हर छोटा-बड़ा स्टेशन चहल-पहल से भरा रहता है. हालाँकि क्या आपको  मालूम है कि बिहार में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जहाँ साल में महज 15 दिन ही ट्रेनें रुकती हैं? जी हाँ, ये कहानी है अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन की, जो औरंगाबाद ज़िले में स्थित है। इस स्टेशन की ख़ासियत और इसकी अनोखी व्यवस्था जानकर आप हैरान रह जाएँगे.

वह शख्स जो था बिहार का प्रधानमंत्री, फिर बना सीएम…जानें PM से CM बनने की पूरी कहानी

आखिर इतना अलग क्यों है ये स्टेशन?

आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटर, कर्मचारी और यात्रियों की आवाजाही आम बात होती है, हालांकि अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन पर इनमें से कुछ भी नहीं है. यहाँ कोई स्थायी टिकट काउंटर नहीं है. कोई नियमित कर्मचारी तैनात नहीं है. वर्ष भर में 350 दिन इस स्टेशन से ट्रेनें गुज़रती हैं, लेकिन रुकती नहीं हैं. फिर बड़ा प्रश्न उठता है कि रेलवे ने इसे चालू क्यों रखा है?

पितृ पक्ष के दौरान ही ट्रेनें क्यों रुकती हैं?

इस स्टेशन का महत्व धार्मिक कारणों से जुड़ा है. हर साल पितृ पक्ष के मौके पर देश भर से लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करने गया और आसपास के इलाकों में आते हैं. अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन के पास स्थित पुनपुन नदी धार्मिक दृष्टि से बेहद खास मानी जाती है। लोग यहाँ पिंडदान और श्राद्ध करने आते हैं. यही बड़ा कारण है कि हर साल पितृ पक्ष के 15 दिनों के लिए इस स्टेशन पर ट्रेनें रोकती है.

बाकी समय यह वीरान क्यों रहता है?

पितृ पक्ष का समय खत्म होते ही यह स्टेशन फिर वीरान हो जाता है. प्लेटफॉर्म पर न तो कोई स्टॉल है और न ही कोई सुविधा। यहाँ कोई स्थायी कर्मचारी भी नहीं हैं. यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए पास के बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है. यानी इस स्टेशन की गतिविधि पूरी तरह से पितृ पक्ष के समय पर निर्भर है.

क्या आप जानते हैं कि कितने रंगों के Passport होते हैं? किन लोगों को मिलता है सफेद पासपोर्ट..!

Ashish kumar Rai

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST