Mughalsarai Pollution: यूपी के मुगलसराय में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी ने डीडीयू नगर (मुगलसराय) स्थित एक फैक्ट्री के खिलाफ प्रदूषण फैलाने के आरोप में एक्शन लिया है.
मुगलसराय की फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप.
Mughalsarai Pollution: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी ने डीडीयू नगर (मुगलसराय) स्थित एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ प्रदूषण फैलाने के आरोप में कार्रवाई शुरू की है. यह कार्रवाई स्थानीय निवासी विकास शर्मा की आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद की गई.
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मेसर्स कुमार औद्योगिक विकास प्रा. लि. से लगातार काला और जहरीला धुआं निकल रहा है. इससे आसपास के निवासियों को परेशानी हो रही है और क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है.
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने उद्योग का स्थलीय निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि उद्योग में भाप उत्पादन के लिए 8 टन प्रति घंटा और 3 टन प्रति घंटा क्षमता के दो बॉयलर चल रहे थे. इनमें बायो-ब्रिकेट्स का उपयोग ईंधन के रूप में किया जा रहा था.
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि फ्लू गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए साइक्लोन डस्ट कलेक्टर और चिमनी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही थी. प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की कार्यप्रणाली संतोषजनक न पाए जाने पर विभाग ने औद्योगिक इकाई को नोटिस जारी किया है.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि उद्योग को पूर्व में जल एवं वायु अधिनियम के तहत सशर्त सहमति दी गई थी. हालांकि, निरीक्षण में पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं पाया गया. इसी कारण उद्योग प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है.
स्थानीय लोगों ने उद्योग से निकलने वाले धुएं पर रोक लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है. उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या से राहत मिल सकेगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…