<

Caught In CCTV: राह चलती युवती पर बरसाए थप्पड़! CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात; Video वायरल होते ही गिरफ्तार हुआ फरमान

Muzaffarnagar Girl Assault: मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही 19 साल की युवती से फरमान ने सरेराह मारपीट की. घटना CCTV में कैद हुई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Muzaffarnagar Girl Assault: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कॉलेज जा रही 19 साल की युवती ने बुर्का पहनी युवती के साथ एक युवक ने सरेराह मारपीट की. पहले आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज की और फिर उसे पीटना शुरू कर दिया. यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कॉलेज जाते समय युवती को रास्ते में रोका

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है. 23 अक्टूबर को 19 वर्षीय युवती अपने कॉलेज जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में फरमान नाम के युवक ने उसे रोक लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवती के साथ गाली-गलौज की. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और फरमान ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से युवती घबरा गई.

CCTV कैमरे में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना

युवती के साथ हुई मारपीट की यह घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में एक युवक बुर्का पहनी युवती के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि फरमान और पीड़ित युवती एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और युवती के साथ मारपीट की. हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ASP ने क्या बताया?

मुजफ्फरनगर के एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना सिविल लाइंस की साकेत चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में बुर्का पहनी एक युवती के साथ एक व्यक्ति मारपीट करता दिखाई दे रहा था. पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि घटना तीन दिन पुरानी थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:  कुकर की ढक्कन से पीटा, फिर चाकू से पेट फाड़ा; ज्यादा फोन चलाने को लेकर टोकने पर पिता की हत्या

पुलिस कर रही मारपीट की वजह की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि युवती और आरोपी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के CCTV फुटेज ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ? जिन्हें किया गया सस्पेंड; जानें क्या है पूरा मामला

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में ‘SARDAR – THE MAKER OF UNITY’ थीम पर अनूठा कार्यक्रम

“संगठन से शक्ति, संकल्प से सिद्धि और सेवा से समाज का निर्माण।” सूरत: सरदार वल्लभभाई…

Last Updated: November 3, 2026 13:22:12 IST

पाकिस्तानियों से बुलवाना चाहते थे ‘जय हिंद’, फिर आया ऐसा आइडिया; बना डाली करोड़ों की ‘उड़ता तीर’

Udta Teer: करण जौहर की फिल्म 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का…

Last Updated: November 3, 2026 13:11:14 IST

जिससे बचाई जाती है जान वही बना मौत का सामान, लखनऊ के रोड पर तबाही; CCTV वीडियो आने के बाद हड़कंप

UP: आशीष की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में उसकी पत्नी रिचा और उनका…

Last Updated: November 3, 2026 12:19:46 IST

कुकर की ढक्कन से पीटा, फिर चाकू से पेट फाड़ा; ज्यादा फोन चलाने को लेकर टोकने पर पिता की हत्या

Surat Murder Case: काजल ने फोन पर गेम खेलने की आदत को लेकर हुई बहस…

Last Updated: November 3, 2026 11:57:57 IST