<

बेटियां बनीं कातिल! तानों से टूटा सब्र और रेत डाला पिता का गला; रात के अंधेरे में बेटियों ने रची खून की कहानी

Muzaffarnagar Case: बीते दिन यूपी से एक खबर आई, जहां दो बेटियों ने अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी. अब हत्या करने की वजह का खुलासा हुआ है.

Muzaffarnagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जहां दो बेटियों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया था. अब इस मामले की असली वजह सामने आ गई है. दोनों लड़कियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए पूरी बात बताई है. उन्होंने कहा कि वो अपने पिता से नाराज चल रही थीं. बार-बार समझाने पर भी जब पिता नहीं माने, तो बेटियों ने उनका गला रेत डाला. 

क्या थी हत्या करने की वजह?

पूछताछ के दौरान अविवाहित बड़ी बेटी कोमल (32) और 16 वर्षीय छोटी बेटी बार-बार अपने बयान बदलती रहीं. हालांकि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. कोमल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बेटे और बेटियों में भेदभाव करते थे और रोज ताने देते थे. वह अक्सर कहते थे कि कोमल 32 साल की हो गई है, न उसकी शादी हो रही है और न ही उसके पास कोई नौकरी है. उन्होंने यह भी कहा कि छोटी बेटी भी आप लोगों की वजह से बिगड़ रही है और गांव में हमारी इज्जत कम हो रही है. पिता के रोज-रोज के तानों से वे दोनों मानसिक रूप से परेशान थीं. इसी वजह से दोनों बहनों ने मिलकर पिता की हत्या का प्लान बनाया. 

कैसे बनाया प्लान और वारदात को दिया अंजाम?

इसके बाद बड़ी बहन कोमल ने बताया कि दोनों बहनों ने पिता की हत्या की योजना बनाई. फिर रात दो बजे के आसपास जब उसके 55 वर्षीय पिता राम प्रसाद घर के बाहर वाली गैलरी में सो रहे थे. तभी कोमल ने हंसिया से पिता पर वार कर दिया और उसकी छोटी बहन ने पिता के पैर पकड़े रखे, जिससे वो बच ना सकें. इसके बाद कोमल ने अपने पिता के शरीर के अन्य अंगों पर भी वार किया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बहने जाकर सो गईं और जब सुबह उनकी मां ने चिल्लाया, तो शक से बचने के लिए दोनों बहनें भी रोने लगीं. 

मृतक के कुल छह बच्चे हैं

एसपी आदित्य बंसल ने बताया कि दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें एक बहन नाबालिग है. आपको बता दें की मृतक राम प्रसाद के कुल छह बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST