Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी की वीडियो सामने आई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
मुजफ्फरपुर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक छात्रा के साथ बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो में छात्रा के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की घटना दिखाई देने की बात सामने आई है. मामला पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारियों ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.
यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र का है. छात्रा के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. इसके बाद एसडीपीओ पूर्वी-एक अलय वत्स के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने सबसे पहले वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल का सत्यापन किया. इसके बाद संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई.
पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की और कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशीरामपुर गांव के वार्ड नंबर एक निवासी अनुराग कुमार, विशाल कुमार और भोरहां गांव निवासी उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया.
इस मामले में पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि इन्हीं मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया. अब पुलिस इन फोन की तकनीकी जांच कर रही है. अधिकारियों को आशंका है कि वीडियो को आगे साझा करने या घटना में अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी मोबाइल डेटा से मिल सकती है. बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के अनुसार, तीनों आरोपियों से शुरुआती पूछताछ की गई है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: मेडिकल स्टोर में घुसे लुटेरे, हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गया मालिक, कुर्सी उठाकर दौड़ाया, देखें वीडियो
Jaipur Maggi case: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में घर पर बने…
Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति शराब के नशे में घर…
Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.…
Watch Video: तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह का एक विवादित बयान चर्चा…