Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस ने गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए सलामी की तैयारी थी. ओवैसी के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही सलामी दे दी. इसके बाद ओवैसी और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाया और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. दोनों नेता बाद में छुटमलपुर स्थित चंद्रशेखर के आवास पर लंच के लिए पहुंचे, जहां समर्थकों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया.
सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए खड़े थे पुलिसकर्मी, सामने आए ओवैसी तो दे दी सलामी
Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दौरे के दौरान पुलिस की एक चूक चर्चा में आ गई. सर्किट हाउस में एक जज के आगमन के लिए गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी, लेकिन ओवैसी के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें ही सलामी दे दी. इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. गठबंधन के ऐलान के बाद ओवैसी पहली बार सहारनपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की और उनके छुटमलपुर स्थित आवास पर दोपहर का भोजन किया.
ओवैसी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंचे थे. उस समय वहां पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए तैयार खड़े थे. बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के आगमन पर उन्हें सलामी दी जानी थी. लेकिन जज के पहुंचने से पहले ओवैसी वहां आ गए. पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पहचान और समन्वय में हुई चूक के चलते ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. ओवैसी ने सलामी स्वीकार की और इसके बाद चंद्रशेखर आजाद के साथ सर्किट हाउस के अंदर चले गए. इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे.
सर्किट हाउस में मुलाकात के बाद दोनों सांसद कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला उठाया और अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा. दोनों नेताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित नोटिसों पर कार्रवाई रोकने की मांग की. इस दौरान दोनों दलों के पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे.
इसके बाद ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद छुटमलपुर स्थित चंद्रशेखर के आवास पहुंचे. दोनों सांसद दोपहर करीब एक बजे हरिजन कॉलोनी की गली नंबर दो में पहुंचे. गली संकरी होने के कारण उनकी कार घर के गेट तक नहीं जा सकी. ऐसे में ओवैसी गाड़ी से उतरकर पैदल ही चंद्रशेखर के साथ उनके घर के अंदर गए. दोनों नेताओं के पहुंचने की खबर मिलते ही आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई. ओवैसी के कार से उतरते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया’ के नारे सुनाई दिए. आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, लेकिन दोनों सांसदों के अंदर जाने के बाद अन्य लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया.
ओवैसी चंद्रशेखर आजाद के आवास पर उनके साथ दोपहर का भोजन करने पहुंचे थे. दोनों नेताओं की यह मुलाकात गठबंधन के ऐलान के बाद सहारनपुर में उनकी पहली साझा यात्रा के दौरान हुई. दोनों दलों के साथ आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. हालांकि, बंद कमरे में हुई बातचीत का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है.
Jaipur Maggi case: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में घर पर बने…
Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति शराब के नशे में घर…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी की वीडियो सामने आई, जिसके बाद…
Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.…
Watch Video: तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह का एक विवादित बयान चर्चा…