Watch Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जयमाला के बाद दूल्हे ने कमरे में दूसरी लड़की बुलाई. इसी दौरान दुल्हन वहां पहुंच गई. उसने रंगेहाथों पकड़ लिया.
फिरोजाबाद में शादी में ड्रामा
Watch Video: हर तरफ शादी की खुशियों का माहौल था लेकिन कुछ ही देर बाद ऐसा घटनाक्रम हुआ कि शादी की सारी खुशियां हंगामे में बदल गईं. दुल्हन ने दूल्हे पर एक दूसरी युवती को कमरे में बुलाने और उसके साथ फोटो खिंचवाने का आरोप लगा दिया. बात इतनी बढ़ी कि दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. आखिरकार मामला मैरिज होम से थाने तक पहुंच गया.
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है. देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को गोपाल मैरिज होम में एटा से आई बारात का स्वागत किया जा रहा था. दूल्हा आकाश फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित द्वारकापुरी का निवासी बताया गया है. शादी की रस्मों के बीच जयमाला का कार्यक्रम भी खुशी-खुशी संपन्न हुआ. इसके बाद दूल्हा और दुल्हन फोटो खिंचवाने के लिए कमरे में पहुंचे. वहां दोनों पक्षों के कैमरामैन मौजूद थे. इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए.
मंडप सजा था..दुल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला भी पहना चुके थे। अब महज कुछ ही घंटे बाद सात वचनों के साथ फेरे होने थे ..लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। वरमाला कार्यक्रम के बाद दुल्हा किसी दूसरी लड़की संग कमरे में पकड़ा गया… दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है..विवाह के स्थान पर विवाद हो गया..। मामला थाने तक पहुंच गया है – 📍फिरोजाबाद (यूपी)
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 21, 2026
दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे ने दोनों पक्षों के कैमरामैनों को कमरे से बाहर भेज दिया. इसके बाद उसने एक दूसरी युवती को कमरे में बुला लिया. आरोप है कि दूल्हा करीब आधे घंटे तक उस युवती के साथ कमरे में रहा और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाता रहा. जब दुल्हन को इस बात की जानकारी हुई तो वह भड़क गई. उसने दूल्हे से इस व्यवहार को लेकर सवाल किए और शादी करने से साफ इनकार कर दिया.
दुल्हन के फैसले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार आमने-सामने आ गए. काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश हुई लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ. इसके बाद मामला थाना उत्तर पहुंच गया. थाना उत्तर के इंस्पेक्टर रवि त्यागी के मुताबिक, दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है.
Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति शराब के नशे में घर…
Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस…
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी की वीडियो सामने आई, जिसके बाद…
Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.…
Watch Video: तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह का एक विवादित बयान चर्चा…
CM Yogi Mother Savitri Devi Last Rites: सीएम योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को अंतिम यात्रा…