<

गोरखपुर एम्स में शर्मनाक हरकत! ड्यूटी से लौट रही नागालैंड डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, मनचलों ने 1.5 किलोमीटर तक किया पीछा

Gorakhpur AIIMS News: गोरखपुर स्थित एम्स से एक शर्मनाक मामला सामने आया. जहां नागालैंड की 25 वर्षीय डॉक्टर के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया.

Gorakhpur AIIMS Harassment Case: बीते सोमवार यानी 23 फरवरी को पुलिस के अनुसार AIIMS गोरखपुर में कार्यरत नागालैंड की एक तीसरे वर्ष की रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ हुई. संस्थान के पास तीन लोगों ने कथित रूप से डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणी की, उसका पीछा किया और शारीरिक रूप से परेशान किया. पीड़ित डॉक्टर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रशिक्षण ले रही है. रविवार शाम जब वह अपने परिसर लौट रही थीं, तब यह घटना घटी. 

डॉक्टर ने क्या लगाया आरोप?

पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत करते हुए बताया कि 22 फरवरी की रात गोरखपुर में तीन अज्ञात युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और नस्लीय टिप्पणियां कीं. शिकायत के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है, जब वह ओरियन मॉल से वापस लौट रही थीं. इसी दौरान तीन मनचलों ने उनका लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया. रास्ते में उन युवकों ने पीड़ित डॉक्टर को कई अपमानजनक बातें कहीं. बताया गया है कि आरोपियों में से एक ने उन्हें डराने के इरादे से अपनी कमीज भी उतार दी. फिर गोरखपुर एम्स परिसर के गेट नंबर 2 के पास, आरोपियों में से एक ने डॉक्टर को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. डॉक्टर के शोर मचाने पर तीनों वहां से भाग गए. घटना के बाद पीड़िता ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (NAFORD) से संपर्क किया और नस्लीय भेदभाव व उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई. 

क्या है केस को लेकर अपडेट?

शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने डॉक्टर की शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस स्टेशन में प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की, जिसके तहत सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. इसके बाद पुलिस ने 23 फरवरी को सूरज गुप्ता और अमृत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो देवरिया के रहने वाले थे. वहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीसरे आरोपी आदित्य राव को भी गिरफ्तार कर लिया है. वह भी देवरिया का ही रहने वाला है. अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 

मेघालय के सीएम ने बताया शर्मनाक

इस घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने X पर लिखा, ‘पूर्वोत्तर की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न को सिर्फ सुर्खियां बनाकर, सनसनीखेज बनाकर भुला दिया जाना और हर बार कोई नई घटना सामने आने पर फिर से उठाया जाना उचित नहीं है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित AIIMS की एक नागालैंड निवासी डॉक्टर के साथ हुआ नस्लीय और यौन उत्पीड़न बेहद शर्मनाक है. किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक सभ्य राष्ट्र को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए. वे भी आपकी बहनें और बेटियां हैं. अधिकारियों से आग्रह है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST

एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है,…

Last Updated: April 8, 2026 17:49:31 IST

Video: नहीं देखा होगा आस्था का ऐसा रूप, हाथों-घुटनों के बल तिरुमाला मंदिर की 3500 सीढ़ियां चढ़ी महिला

Tirumala Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: April 8, 2026 17:43:16 IST

सादगी की मिसाल: टीकमगढ़ की सड़कों पर पोहा-जलेबी तलती दिखीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…

Last Updated: April 8, 2026 17:34:21 IST

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:35:22 IST

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…

Last Updated: April 8, 2026 17:04:47 IST