<
Categories: क्रिकेट

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ टीम इंडिया में गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं. उन्हें टीम इंडिया में जरूर होना चाहिए.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए. गांगुली के अनुसार शमी बहुत ही काबिल गेंदबाज हैं. वह जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद संभाल सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में शमी ने अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त असर छोड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की, जिसमें शमी का प्रदर्शन निर्णायक रहा था.

सौरव गांगुली ने कहा, “शमी को जसप्रीत बुमराह के साथ दूसरी छोर से गेंदबाजी करनी चाहिए, कहीं और नहीं. वह इतने शानदार गेंदबाज हैं. हमने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका स्पेल देखा, जहां उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और टी20 के दो बेहतरीन बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को काबू में रखा. रणजी ट्रॉफी में भी शमी का प्रदर्शन शानदार रहा. मुझे वह सेमीफाइनल आज भी याद है, भले ही बंगाल हार गया था, लेकिन उन्होंने आठ विकेट लिए थे. टीम को वहां तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही.”

शमी का फाइनल में प्रदर्शन

उन्होंने यह भी कहा, “मुझे खुशी है कि वह रणजी ट्रॉफी खेलना जारी रखना चाहते हैं. एक तेज गेंदबाज के लिए यह आसान नहीं होता, लेकिन नई गेंद के साथ मोहम्मद शमी को दौड़ते हुए देखना सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक है.” हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए और 18 डॉट गेंदों के जरिए विपक्षी टीम पर पूरा दबाव बना दिया.

बंगाल का शानदार प्रदर्शन

चोट से वापसी के बाद शमी का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी की. 37 विकेट लेकर वह टूर्नामेंट के शीर्ष गेंदबाजों में शामिल रहे और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी औसत भी काफी शानदार रही, जो उनके फॉर्म को दर्शाती है. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST