Noida News: उबर ड्राइवर ने कथित तौर पर मार्ग चुनने को लेकर हुई बहस के बाद महिलाओं को धमकाया, इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है.
cab driver news
Noida Uber Driver: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिससे अपराध का छुपना नामुमकिन है. इससे न तो अपराध छुप सकता और न ही अपराधी. वहीं एक ऐसा ही आरोपी नोएडा से गरफ्तार हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा पुलिस ने गुरुवार को एक उबर ड्राइवर को यात्रा के दौरान एक विशेष मार्ग लेने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला यात्रियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उन्हें धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान 38 साल के बृजेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे नोएडा के हैबतपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने एक यात्री ताशु गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए घटना के वीडियो पर संज्ञान लिया और सेक्टर 39 थाने में एफआईआर दर्ज की.
पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार सुबह गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जब गुप्ता और उनके चार दोस्तों ने बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 128 के लिए एक टैक्सी बुक की थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर और गुप्ता के बीच कथित झगड़ा तब शुरू हुआ जब उन्होंने ब्रजेश से रास्ते में ट्रैफिक से बचने के लिए यू-टर्न लेने की बजाय अंडरपास लेने का अनुरोध किया. गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ब्रजेश ने उनकी बात को नज़रअंदाज़ किया और गुस्से में आ गया. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ब्रजेश को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पैसे दे दो, वहीं वीडियो में महिलाओं ने जवाब दिया कि किस बात के पैसे? जब महिलाएं इस हरकत का वीडियो बनाना शुरू करती हैं, तो ब्रजेश उन्हें इसे डिलीट करने के लिए कहता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई. गुप्ता ने कहा कि उसने मुझसे कहा कि जो चाहे कर लो, जाओ और उसे फांसी लगवा दो. फिर से गालियाँ देने लगा और मुझे मारने ही वाला था क्योंकि वो बहुत आक्रामक था. मैं उसके ठीक बगल में बैठी थी. जब हमने उससे गाड़ी साइड में लगाने को कहा, तो उसने कहा कि वो हम सबको सबक सिखाएगा.
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…