<
Categories: खेल

India vs Pakistan Asia Cup Final: पाकिस्तान का ये दुख खत्म ही नहीं होता, फाइनल में पहुंचकर भी है परेशान!

INDIA vs PAKISTAN FINAL: 28 सितंबर यानि की रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. ये पहला मौका होगा जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी.

Asia Cup 2025 India vs Pakistan Final: पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट हासिल किया. ये पहला मौका होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच को वर्चुअल सेमीफाइनल (virtual semi‑final) की तरह देखा जा रहा था. पाकिस्तान ने यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, बांग्लादेश का सफर यहीं खत्म हो गया. अब 28 सितंबर यानि की रविवार को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. भले ही पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन फाइनल का टिकट कटाने के बावजूद भी पाकिस्तान की टीम खुश नहीं है. पाकिस्तान की पीड़ा की वजह है टीम इंडिया. अब आप कहेंगे कि सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने ऐसा क्या कर दिया जो पाकिस्तान का दुख फाइनल में पहुंचने के बाद भी बरकरार है.

पाकिस्तान का दुख खत्म ही नहीं होता!

पाकिस्तान को सुपर-4 स्टेज में अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद अगले दोनों मैच जीतकर पाक टीम ने फाइनल का टिकट हासिल किया. पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान प्वॉइंट्स टेबल (points table) में भारत को पीछे नहीं कर पाया. ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा था, और अब सुपर-4 में भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर ही रहेगा. 

कैसा है प्वॉइंट्स टेबल का हाल?

टीम इंडिया ने अब तक सुपर-4 में अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों  मुकाबलों मेंजीत हासिल की है, जिससे उनके पास 4 अंक हैं. टीम इंडिया की नेट रन रेट +1.357 की है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. तो ऐसे में उसके भी 4 ही अंक हैं, लेकिन उनकी नेट रन रेट सिर्फ +0.329 है, जो भारत की तुलना में काफी कम है. 

तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने अभी तक 3 मैच खेलें हैं और तीन में से एक जीत की वजह से उसके 2 अंक हैं. बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट -0.831 का है. हालांकि अब बांग्लादेश की टीम भी श्रीलंका की तरह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

एशिया कप 2025 का सुपर-4 का प्वॉइंट्स टेबल

देश           मैच            जीत         हार         अंक       नेट रन रेट

भारत           2               2            0           4          +1.357

पाकिस्तान      3               2            1           4           +0.329

बांग्लादेश       3               1             2           2          -0.831

श्रीलंका          2               0             2          0          -0.590     

ये भी पढ़ें- India vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Match Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का मैच, जानिए पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें-   India vs Pakistan Final: बदल गया एशिया कप का इतिहास, जानिए क्यों ये फाइनल होगा सबसे खास?

Pradeep Kumar

Recent Posts

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST