<

Greater Noida Section 163: नोएडा में धारा 163 लागू, जानें कितने दिन रहेगा ये कानून और क्यों की गई सख्ती

Greater Noida Section 163: नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर में 23 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक BNSS की धारा 163 लागू रहेगी. इस दौरान बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के सार्वजनिक जगह पर जमा होने, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक रहेगी. ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और NEET PG परीक्षा को देखते हुए लाउडस्पीकर, धार्मिक कार्यक्रम, हथियारों के प्रदर्शन और परीक्षा केंद्रों के आसपास भी विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं.

Noida Section 163: त्योहारों की भीड़ से लेकर NEET PG परीक्षा तक, गौतमबुद्धनगर में अगले 13 दिन प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. इसी को देखते हुए पुलिस ने जिले में धारा 163 लागू कर दी है. अब सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जुटाने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा.

23 अगस्त से 4 सितंबर तक लागू रहेगी धारा 163

नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर में 23 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक BNSS की धारा 163 लागू रहेगी. इस अवधि में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. किसी भी तरह का जुलूस, प्रदर्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पुलिस-प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी. पुलिस ने यह कदम आने वाले त्योहारों, NEET PG 2026 परीक्षा और संभावित धरना-प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए उठाया है. प्रशासन का उद्देश्य इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना है.

ईद-ए-मिलाद से जन्माष्टमी तक कई बड़े त्योहार

इन 13 दिनों के दौरान कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं. 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा. इसके बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार है. त्योहारों के दौरान धार्मिक आयोजनों और बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सार्वजनिक गतिविधियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सार्वजनिक जगह या सड़क पर बिना अनुमति नमाज, पूजा, जुलूस या किसी अन्य धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं होगी. जिन स्थानों पर पहले से कोई धार्मिक परंपरा नहीं रही है, वहां नई धार्मिक परंपरा शुरू करने पर भी रोक रहेगी.

लाउडस्पीकर को लेकर भी सख्त नियम

धारा 163 के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी. धार्मिक स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर की आवाज भी निर्धारित सीमा में रखनी होगी. मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च समेत सभी धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर की आवाज उनके परिसर तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण और किसी तरह के विवाद की स्थिति को रोकना है.

धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली गतिविधियों पर रोक

पुलिस के निर्देशों के तहत धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली गतिविधियों पर भी सख्ती रहेगी. धर्मग्रंथों का अपमान करने या धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति झंडे, पोस्टर और बैनर लगाने पर रोक होगी. इसके अलावा लाठी-डंडे, तलवार, चाकू, त्रिशूल या किसी अन्य खतरनाक हथियार को लेकर चलने या सार्वजनिक रूप से उनका प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी. पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचने की अपील की है, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है.

NEET PG परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी

30 अगस्त को NEET PG 2026 परीक्षा आयोजित होनी है. परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास भी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. इसके अलावा परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा वाले दिन केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीन चलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, किसी तरह की बाधा या संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी. प्रशासन ने परीक्षार्थियों से भी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

अगले 13 दिन नोएडा में क्यों अहम?

गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू होने की वजह केवल त्योहार नहीं हैं. एक तरफ ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजन हैं, तो दूसरी ओर 30 अगस्त को NEET PG जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा भी होनी है. इसके साथ ही संभावित प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाए हैं.

sharma ranjana

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST