Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी. कहा जा रहा है कि वे कर्जे से काफी परेशान थे. आइए उनकी जिंदगी में चल रही परेशानियों के बारे में जानते हैं...

Written By:
Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Mobile Ads 1x1

Noida News: नोएडा की ऊंची इमारतों के बीच 28-30 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नाम था संभव जैन. जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले कुछ सालों में परिवार, बच्चे की बीमारी और आर्थिक परेशानियों ने हालात को इस कदर बदल दिया कि आखिर में एक दर्दनाक घटना सामने आई.

बताया जा रहा है कि 2023-24 के दौरान संभव की शादी हुई थी. शादी के बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ लेकिन बच्चा समय से पहले पैदा होने की वजह से लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझता रहा. उसके इलाज में धीरे-धीरे बड़ी रकम खर्च होती चली गई. परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बच्चे को बेहतर इलाज दिलाने के साथ-साथ बढ़ते खर्च को संभालने की थी.

बच्चे के इलाज से बढ़ा बोझ

परिवार से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, 2025 तक बच्चे के इलाज का खर्च काफी बढ़ चुका था और संभव पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता गया. इसी आर्थिक दबाव के बीच पति-पत्नी के रिश्ते में भी तनाव बढ़ने की बात सामने आई. दोनों के बीच विवाद बढ़े और बाद में तलाक की चर्चा शुरू होने की जानकारी मिली. इस दौरान लगभग 3 करोड़ रुपये के सेटलमेंट/एलिमनी की मांग का दावा भी सामने आया है. हालांकि इसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है.

पिता को मैसेज भेजकर बताई परेशानी

समय बीतने के साथ संभव की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती चली गईं. बताया जा रहा है कि 2026 में उन्होंने अपने पिता को मैसेज भेजकर अपनी स्थिति और बढ़ते बोझ को लेकर चिंता जाहिर की थी. इस मैसेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस मानसिक दबाव से गुजर रहे थे. हालांकि उनकी वास्तविक मानसिक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

छत से लगा दी छलांग

इसके बाद 2 अक्टूबर 2026 को संभव ने नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट बुक किया. अगले दिन, 3 अक्टूबर को उन्होंने छत से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर उन हालात तक क्या पहुंचा, जिनका अंत इतनी दर्दनाक घटना में हुआ.

MORE NEWS