<

‘ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग…’ ‘PDA मतलब पीट देगा अहीर?’ गाजीपुर कांड पर अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला

Ghazipur Temple Priest Assault Case: गाजीपुर में मंदिर के पुजारी और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट मामले पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. जानिए पूरा मामला और राजनीतिक बयानबाजी.

Ghazipur Temple Priest Assault Case: गाजीपुर के बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर में पुजारी और उनके चार साल के बेटे के साथ कथित मारपीट की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राजभर ने लिखा कि एक ओर ब्राह्मण सम्मान और सम्मेलन की बात की जाती है, जबकि दूसरी ओर ब्राह्मणों के साथ हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि PDA का मतलब पीट देगा अहीर हो गया है. यह बयान सामने आते ही प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई.

बच्चे पर हमले का भी लगाया आरोप

राजभर ने दावा किया कि मंदिर के पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनके चार साल के बेटे को भी नहीं छोड़ा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे के सिर पर फावड़े से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया. इस घटना को उन्होंने बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

अखिलेश यादव को दी नसीहत

कैबिनेट मंत्री ने अपने बयान में अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को कानून का सम्मान करना सिखाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर में पूजा चल रही थी. आरोप है कि पुजारी मोनू गिरी ने कुछ लोगों से मंदिर परिसर को गंदा न करने का अनुरोध किया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई.शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने आए पुजारी के चार साल के बेटे पर भी हमला किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

PM Modi: ‘मीडिया डाइवर्सिटी’, ‘ओपन डिबेट्स’…, पीएम मोदी ने बताया क्यों भारत है लोकतंत्र की जननी

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर नहीं बढ़ते. हम दुनिया…

Last Updated: October 13, 2026 13:05:52 IST

Pakistan Train Accident: पंजाब प्रांत में पटरी से उतरी रहमान बाबा एक्सप्रेस, 5 यात्रियों की मौत, 30 घायल

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस…

Last Updated: October 13, 2026 12:35:24 IST

Azam Khan ने ऐसा क्या किया? रामपुर जेल पहुंची ED की टीम; पूछताछ जारी

Azam Khan: चार ईडी अधिकारी सुबह 9:10 बजे लखनऊ से एक गाड़ी में रामपुर जिला…

Last Updated: October 13, 2026 11:55:55 IST

Gwalior Crime News: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को टीचर ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी, ऐसे खुला राज

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का…

Last Updated: October 13, 2026 11:43:24 IST

भारत की इकोनॉमी पर IMF का भरोसा कायम, 7 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान; ऊर्जा संकट बढ़ा सकता है मुश्किलें

IMF Report on India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)…

Last Updated: October 13, 2026 11:29:11 IST