<
Categories: देश

कर्ज से परेशान किसानों को राहत! 2 लाख तक की कर्जमाफी शुरू, 56 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

Maharashtra Farm loan waiver: महाराष्ट्र के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना 2026' के तहत किसानों का फसल ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Punyashlok Ahilyadevi Holkar Shetkari Karjmukti Yojana: महाराष्ट्र के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना 2026’ के तहत किसानों का फसल ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पहले चरण में सात जिलों के 533 पात्र किसानों की सूची जारी की गई है. सरकार का कहना है कि इस योजना का लाभ आने वाले समय में करीब 56 लाख किसान परिवारों तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

इस योजना के तहत पात्र किसानों का अधिकतम 2 लाख रुपये तक का फसल ऋण माफ किया जाएगा. सरकार ने इस पूरी योजना के लिए करीब 36,585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसका उद्देश्य किसानों पर कर्ज का बोझ कम करना और उन्हें आर्थिक राहत देना है.

लाभार्थियों को मिलेगा SMS, फिर होगा आधार सत्यापन

सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल के मुताबिक, पात्र किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सूचना दी जाएगी. इसके बाद किसानों को आधार प्रमाणीकरण कराना होगा. सत्यापन पूरा होने के बाद कर्जमाफी की राशि सीधे संबंधित लोन खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाएगी.

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी

सरकार ने योजना के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जहां 53 बैंकों ने किसानों के ऋण का विवरण अपलोड किया है. किसानों को पहले AgriStack प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा. इसके बाद राज्यभर में मौजूद लगभग 32 हजार सरकारी सेवा केंद्रों पर जाकर आधार सत्यापन कराया जा सकेगा.

ग्राम पंचायत और बैंक में भी लगेगी सूची

सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि पात्र किसानों की सूची ग्राम पंचायत, सहकारी समितियों और संबंधित बैंक शाखाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसान आसानी से अपना नाम जांच सकें.

इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा है. इनमें वर्तमान और पूर्व सांसद-विधायक, सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारी, स्थानीय निकायों के पदाधिकारी, कृषि के अलावा अन्य आय पर आयकर देने वाले लोग, जिला सहकारी बैंक, चीनी मिल, दुग्ध संघ और कृषि उपज मंडियों के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं.

सरकार ने नियमों में भी दी राहत

राज्य सरकार ने योजना के नियमों में बदलाव करते हुए पात्रता का दायरा बढ़ाया है. अब ‘महात्मा ज्योतिराव फुले किसान कर्जमाफी योजना 2019’ के लाभार्थी भी 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी के लिए पात्र होंगे. पहले उन्हें केवल 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन मिलता था.इसके अलावा किसानों के लिए 2026-27 में ही ऋण चुकाने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है. यदि किसी किसान ने पहले किसी भी दो वर्षों में समय पर फसल ऋण चुकाया है, तो वह भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माना जाएगा.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Azam Khan ने ऐसा क्या किया? रामपुर जेल पहुंची ED की टीम; पूछताछ जारी

Azam Khan: चार ईडी अधिकारी सुबह 9:10 बजे लखनऊ से एक गाड़ी में रामपुर जिला…

Last Updated: October 13, 2026 11:55:55 IST

Gwalior Crime News: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को टीचर ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी, ऐसे खुला राज

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का…

Last Updated: October 13, 2026 11:43:24 IST

भारत की इकोनॉमी पर IMF का भरोसा कायम, 7 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान; ऊर्जा संकट बढ़ा सकता है मुश्किलें

IMF Report on India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)…

Last Updated: October 13, 2026 11:29:11 IST

Silver Price Today 13 October 2026: चांदी में तेजी या गिरावट? ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Price Today 13 October 2026: दिल्ली बुलियन बाजार में चांदी का भाव गिरकर ₹2,26,500…

Last Updated: October 13, 2026 11:27:34 IST

कौन हैं डॉ. लक्ष्मी वेणु? TVS परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद, जानिए पढ़ाई से बिजनेस करियर तक की पूरी कहानी

Who is Dr Lakshmi Venu: TVS परिवार इन दिनों संपत्ति और कारोबार के बंटवारे को…

Last Updated: October 13, 2026 12:24:18 IST

Gold Price 13 October 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन सोने ने दी राहत, दिल्ली से मुंबई तक गिर गए गोल्ड के दाम; जानें आज का ताजा भाव

Gold Price 13 October 2026: देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू और ग्लोबल…

Last Updated: October 13, 2026 11:15:05 IST