<

इश्क बना काल! शक्की पिता ने की बेटी की हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा, प्रेमी के ऑडियो ने खोला राज

लखनऊ में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद बचने के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. हालांकि एक ऑडियो के कारण आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Lucknow Owner Killing Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के चिनहट में विजय कुमार चौबे नाम के व्यक्ति ने 14 अप्रैल को अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी. उसने बेटी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसका शव बाराबंकी के बड्डूपुर में फेंक दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता बेटी के कथित संबंधों से नाराज था, जिसके कारण उसने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने बेटी के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे जला दिया. इसके बाद लखनऊ वापस आकर मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पुलिस जांच करते हुए उस युवक तक पहुंची, जिससे लड़की बात करती थी. युवक ने पुलिस को एक ऑडियो सुनाया, जिसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए. इस ऑडियो में लड़की उस युवक से कहती है कि वो अपने पिता के साथ कहीं बाहर जा रही है और युवक उसे कुछ देर फोन न करे. इसके बाद पुलिस का शक आरोपी पिता पर गया.

दादा ने पोती के हत्यारों को पकड़वाया

इस मामले में डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने जानकारी दी कि जब चिनहट पुलिस पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, तो सामने आया कि इस मामले का आरोपी मृतका का पिता है. पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो वो मौके से फरार था. आरोपी अपने गोंडा वाले घर चला गया था. हालांकि विजय के पिता को अपने बेटे पर शक हुआ, तो वो वकील के साथ थाने पहुंचे. उन्होंने अपने ही बेटे के खिलाफ जांच की मांग की. पुलिस ने मामले में जांच करते हुए हत्या के सारे तारों को जोड़ा और आरोपी पिता को दबोच लिया.

आरोपियों ने बताई पूरी वारदात

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो 13 अप्रैल को अपनी बेटी को झाड़-फूंक करने के बहाने साथ लेकर गया था. 14 अप्रैल को कार में सो रही बेटी को शारदा नदी के पास लेकर पहुंचा. इसके बाद उसने और उसके दोस्त ने लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी लड़की के शव को नदी में फेंकना चाहते थे लेकिन वहां भीड़भाड़ के कारण वो शव नहीं फेंक पाए. शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST