Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक दो गुट आमने-सामने हो गए. बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वहां गोलीबारी होने लगी. इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई है.
पीलीभीत में नाबालिग समेत तीन युवकों की मौत
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला मेला कमेटी की बैठक के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी होने लगी. इस घटना में दो युवकों, कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी की बैठक में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था. बैठक के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई. आरोप है कि विवाद के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. गोलियां चलने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस गोलीबारी में कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता की जान चली गई. वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
दो युवकों की मौत की खबर फैलते ही अमरिया क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई. घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में मातम का माहौल है.
थाना अमरिया क्षेत्र में रामलीला कमेटी से संबंधित आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई, जिसमें 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा असलहे एवं लाठी-डंडे बरामद। प्रकरण में SP पीलीभीत की बाइट। @Uppolice https://t.co/f51KD9YMWm
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) October 12, 2026
पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को तत्काल हिरासत में ले लिया. वहीं दो अन्य आरोपी हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. संतोष गुप्ता की लाइसेंसी बंदूक, एक अवैध तमंचा और लाठी डंडे बरामद किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: शिव मंदिर में पूजा कर रही थी नाबालिग, तभी वहां पहुंचा युवक और फिर… CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत
Delhi Murder Case: दिल्ली में कुछ दोस्त एक नाइटक्लब में पार्टी करने के लिए गए…
RJ Mitte Death Reason:आरजे मिट्टे ने न सिर्फ़ ब्रेकिंग बैड में वाल्टर व्हाइट जूनियर का…
Shardiya Navratri 2026 Day 3: माँ चंद्रघंटा नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. उनके माथे पर…
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पंचकुइयां गोलचक्कर के आसपास…
Hanuman Ansh Box Office Collection:'हनुमान अंश' 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.…
Weather Today 13 October 2026: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में एक…