<

त्योहारों को लेकर प्रतापगढ़ प्रशासन अलर्ट, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए निर्देश

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ का प्रशासन आगामी त्यौहारों को लेकर अलर्ट मोड में हैं.

Pratapgarh Festival Preparations: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नवरात्रि और विजयदशमी जैसे प्रमुख त्योहारों के निकट आते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) अजय कुमार तिवारी ने कैम्प कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.

कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर

सीआरओ ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पूर्व के अनुभवों की समीक्षा की जाए. खासतौर पर सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई हो सके. मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ का आकलन कर पूर्व तैयारी करने पर बल दिया गया.

शांति समिति और कस्बाई निगरानी

प्रशासन ने कस्बों में शांति समिति की बैठक कराने और सम्भ्रांत व्यक्तियों को इसमें शामिल करने पर जोर दिया. CRO ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सकता है. साथ ही, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए प्रमुख मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए. बेल्हा देवी मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर उन्हें दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

सफाई, स्वास्थ्य और सुविधा व्यवस्था

नगर पालिका को दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल और अस्थायी शौचालयों की समय से व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. स्वास्थ्य विभाग को त्योहारों के दौरान एम्बुलेंस की तैनाती और उनके खड़े होने के स्थान पूर्व से चिन्हित करने के निर्देश दिए गए.
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को अभियान चलाकर बाजारों में खाद्य सामग्री की जांच करने और सैंपलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई. साथ ही, औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स की जांच और सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया गया.

अग्निशमन और विद्युत व्यवस्था

अग्निशमन विभाग को पटाखों और आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस की जांच करने के लिए कहा गया. वहीं, विद्युत विभाग को जर्जर तारों और क्षतिग्रस्त पोलों की मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश मिला ताकि त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो.

सड़क और जल निगम की जिम्मेदारी

लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढों को भरने और मरम्मत करने का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं जल निगम को सड़क किनारों पर पटरियों पर बिछी पाइपलाइनों और बरसात से बने गड्ढों की मरम्मत समय पर करने के लिए कहा गया.

त्योहारों में प्रशासन की जिम्मेदारी

सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कोई भी अधिकारी या डॉक्टर बिना अनुमति के अवकाश पर न जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन करें. बैठक में उपजिलाधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, CO तथा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST