Nude Dance Controversy : 2014 में एक पार्टी में न्यूड डांस की वायरल तस्वीरों ने तहलका मचाया, लेकिन बाद में सामने आई सच्चाई ने सभी को चौंका दिया- क्या ये सब महज अफवाह थी?
Jism 2 Actress Nude Dance : सनी लियोनी का नाम भले ही आज के जमाने में काफी चल रहा है, लेकिन उनके अतीत को कोई नहीं भूलता है वो हर समय चर्चा में रहता है. फेमस एडल्ट स्टार से लेकर इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस बनना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. आज भी कही न कही उनका पास्ट उनके आज पर असर डाल ही देता है. 2014 में हुई एक ऐसी ही घटना ने उन्हें विवादों में ला दिया था. आइए जानते हैं कि क्या हुआ था-
साल 2014 में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज तेजी से वायरल हुई थीं, जिनमें दावा किया गया कि सनी लियोनी ने एक प्राइवेट पार्टी में न्यूड होकर डांस किया था. खबरों के अनुसार, ये पार्टी 18 अप्रैल को मुंबई-पुणे हाईवे पर आयोजित की गई थी और इसे एक हीरा व्यापारी द्वारा आयोजित किया गया था. कहा गया कि सनी ने इस स्ट्रिप डांस के लिए 40 लाख रुपए लिए थे.
फोटोज और दावों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. लोग चौंक गए और कई जगहों पर इस मामले की कड़ी आलोचना हुई. इस घटनाक्रम ने सनी की इमेज पर सवाल उठाए और वो एक बार फिर अपने अतीत की वजह से विवादों में घिर गईं.

इस पूरे विवाद पर सनी लियोनी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 18 अप्रैल को वो न तो किसी पार्टी में थीं और न ही उन्होंने ऐसा कोई डांस किया. उस दिन वो ‘टीना और लोलो’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं और शाम को एक स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं. उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी खबर को छापने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.

सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है. वो इंडो-कैनेडियन मूल की हैं और लंबे समय तक एडल्ट इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं. 2011 में उन्होंने भारतीय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी. इसके बाद पूजा भट्ट ने उन्हें फिल्म ‘जिस्म 2’ में साइन किया और यहीं से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.
बाद में सनी ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘जैकपॉट’, ‘एक पहेली लीला’ और ‘तेरा इंतजार’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. उनकी शादी डेनियल वेबर से हुई, जो खुद भी पूर्व एडल्ट स्टार रहे हैं. अब उनके तीन बच्चे हैं, जो सरोगेसी के जरिए जन्मे हैं.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…