Pratapgarh Crime: यूपी के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रतापगढ़ मर्डर केस
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस ने पति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के साथ-साथ उसके प्रेमी और एक साथी को भी पकड़ा है. पुलिस ने जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में तीनों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को सोमवार देर शाम डीहा स्थित दुआर नाला के पास से स्वाट टीम और थाना पुलिस के संयुक्त दल ने गिरफ्तार किया.
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि तुला का पुरवा मजरा बेती निवासी रीना यादव ने 19 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी कि उसके पति देवतादीन (40) का शव सुबह छह बजे घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला. शरीर पर मुंह-नाक के पास खून और गले पर रस्सी के निशान थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट मिलने पर गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई.
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि देवतादीन की पत्नी रीना ने ही प्रेमी सुभाष पाल और उसके साथी गुड्डू पटेल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या की थी. पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी.
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित चौरसिया के संयुक्त दल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी डीहा स्थित दुआर नाला के पास मौजूद हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
एएसपी ने कहा, ‘‘पूछताछ में रीना ने प्रेमी और सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.’’ उसने बताया कि उसका प्रेमी सुभाष पाल, निवासी बसवाही (कुंडा), अपने दोस्त गुड्डू पटेल के साथ शनिवार रात उससे मिलने आया था. इसी दौरान देवीदीन जाग गया और विरोध करने लगा. इस पर तीनों ने मिलकर उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है. बता दें कि हाल के दिनों में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…