Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: महिला, उसका प्रेमी और दोस्त, रात के अंधेरे में… तभी जग गया पति, फिर तीनों ने मिलकर ‘दबाया’ और किया था ये कांड

UP Crime: महिला, उसका प्रेमी और दोस्त, रात के अंधेरे में… तभी जग गया पति, फिर तीनों ने मिलकर ‘दबाया’ और किया था ये कांड

Pratapgarh Crime: यूपी के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 21, 2026 17:46:29 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस ने पति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के साथ-साथ उसके प्रेमी और एक साथी को भी पकड़ा है. पुलिस ने जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में तीनों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को सोमवार देर शाम डीहा स्थित दुआर नाला के पास से स्वाट टीम और थाना पुलिस के संयुक्त दल ने गिरफ्तार किया.

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि तुला का पुरवा मजरा बेती निवासी रीना यादव ने 19 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी कि उसके पति देवतादीन (40) का शव सुबह छह बजे घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला. शरीर पर मुंह-नाक के पास खून और गले पर रस्सी के निशान थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट मिलने पर गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दबाया गला

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि देवतादीन की पत्नी रीना ने ही प्रेमी सुभाष पाल और उसके साथी गुड्डू पटेल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या की थी. पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. 

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित चौरसिया के संयुक्त दल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी डीहा स्थित दुआर नाला के पास मौजूद हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

रात में मिलने आया था प्रेमी और उसका दोस्त

एएसपी ने कहा, ‘‘पूछताछ में रीना ने प्रेमी और सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.’’ उसने बताया कि उसका प्रेमी सुभाष पाल, निवासी बसवाही (कुंडा), अपने दोस्त गुड्डू पटेल के साथ शनिवार रात उससे मिलने आया था. इसी दौरान देवीदीन जाग गया और विरोध करने लगा. इस पर तीनों ने मिलकर उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है. बता दें कि हाल के दिनों में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

MORE NEWS