Prayagraj Murder News: यूपी के प्रयागराज में अपने बेटे की हत्या करने वाले आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.
प्रयागराज में पिता ने की बेटे की हत्या
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. करेली थाना क्षेत्र में एक शख्स ने मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में 20 साल के अपने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे करेली पुलिस ने ‘चाट वाली गली’ इलाके में हुई हत्या की जांच के सिलसिले में पकड़ा.
सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार की है, जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.
उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.”
एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि पप्पू नशे का आदी है और काम नहीं करता है, जबकि प्रियांशु सब्जी बेचकर परिवार चलाता था. हत्या के बाद आरोपी ने परिवार को धमकाया, कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में करेली थाने की विशेष टीम गठित की गई.
थाना प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों का मजबूत नेटवर्क सक्रिय किया. फिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में हत्या के लगातार मामले सामने आ रहे हैं.
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…