Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: बेटे का मां से अवैध संबंध होने का था शक, शख्स ने उतारा मौत के घाट, फिर कमरे में ताला लगाकर…

UP Crime: बेटे का मां से अवैध संबंध होने का था शक, शख्स ने उतारा मौत के घाट, फिर कमरे में ताला लगाकर…

Prayagraj Murder News: यूपी के प्रयागराज में अपने बेटे की हत्या करने वाले आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 00:24:39 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. करेली थाना क्षेत्र में एक शख्स ने मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में 20 साल के अपने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे करेली पुलिस ने ‘चाट वाली गली’ इलाके में हुई हत्या की जांच के सिलसिले में पकड़ा.

सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार की है, जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था- आरोपी

उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.”

एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

नशे का आदी है आरोपी पप्पू जायसवाल

बताया जा रहा है कि पप्पू नशे का आदी है और काम नहीं करता है, जबकि प्रियांशु सब्जी बेचकर परिवार चलाता था. हत्या के बाद आरोपी ने परिवार को धमकाया, कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में करेली थाने की विशेष टीम गठित की गई. 

थाना प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों का मजबूत नेटवर्क सक्रिय किया. फिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में हत्या के लगातार मामले सामने आ रहे हैं.

MORE NEWS