UP News: प्रयागराज प्रशासन ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, अब बाईट लेने पर कुत्तों को उम्रकैद हुआ करेगी.
stray dogs
Stray Dogs: प्रयागराज में आवारा कुत्तों ने खौफ पैदा कर दिया है. लगातार इनके आक्रमक होने और इंसानों को काटने की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने एक नया फैसला लिया है. सरकार ने आदेश जारी किया है कि जो भी कुत्ता पहली बार किसी इंसान को काटेगा, उसे एबीसी सेंटर में 10 दिन तक रखा जाएगा. इतना ही नहीं फिर उसके शरीर में एक माइक्रोचिप लगाकर उसे छोड़ दिया जाएगा. इसके बाद अगर कुत्ता दोबारा किसी को काटता है, तो उसे उम्रकैद की सजा दी जाएगी. उसे पूरी ज़िंदगी एबीसी सेंटर (पशु जन्म नियंत्रण केंद्र) में बने शेल्टर हाउस में रखा जाएगा.
नगर निगम के पशुधन पदाधिकारी विजय अमृत राज का कहना है कि, प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा सभी नगर निकायों के लिए यह आदेश जारी किया गया है. जिसका पालन कराया जा रहा है. अगर कुत्ता दूसरी बार काटता है, तो तीन सदस्यीय समिति इसकी जाँच करेगी. इसमें पशुपालन पदाधिकारी, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि और एसपीसीए सदस्य शामिल होंगे. समिति यह भी देखेगी कि कुत्ते को हमला करने के लिए उकसाया गया था या नहीं. सबूत मिलने पर ही कुत्ते को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी.
प्रयागराज शहर में आवारा कुत्तों की संख्या 1 लाख 15 हज़ार को पार कर गई है. हर महीने कुत्तों के काटने के चार हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं. आवारा कुत्तों के कारण हर महीने सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं. पिछले हफ़्ते एक आवारा कुत्ते ने बाइक सवार एक बैंक मैनेजर का पीछा किया. भागते समय वह नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…