<
Categories: हरियाणा

बाढ़ से खराब हुई फसलों पर Kumari Selja ने बीजेपी पर किया हमला, India- Pakistan मैच पर उठाए ये गंभीर सवाल

Kumari Selja: सांसद कुमारी सैलजा ने सोमवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों को दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनी.

Kumari Selja on Haryana Floods Crop Damage: हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ ने किसानों की फसलों को गहरी चोट दी है. खेतों में खड़ी नरमा, कपास और धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं. इन हालातों का जायजा लेने पहुंचीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुआवजे के नाम पर प्रदेश सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है.

किसानों के लिए 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मजाक- सैलजा

कुमारी सैलजा ने ऐलनाबाद के कई प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि नरमा और कपास जैसी फसलों पर एक एकड़ की लागत 75 से 90 हजार रुपये तक आती है. ऐसे में 60 से 75 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा ही किसानों के नुकसान की आंशिक भरपाई कर सकता है. भाजपा सरकार द्वारा घोषित 15 हजार रुपये प्रति एकड़ को उन्होंने किसानों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताया.

बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

सांसद सैलजा ने गांव गुडियाखेड़ा का दौरा कर घग्गर ड्रेन टूटने से हुए जलभराव का निरीक्षण किया. खेतों में पानी भरा हुआ था और खड़ी फसलें तालाब में तब्दील हो चुकी थीं. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ड्रेन की मरम्मत और मज़बूती का काम किया जाता तो किसानों को यह भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ता। यह भाजपा सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन का नतीजा है.

उन्होंने किसानों से कहा कि उनकी आवाज़ को दिल्ली और चंडीगढ़ तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है. साथ ही सरकार से तत्काल मुआवज़ा जारी करने और खेतों से पानी निकालने की ठोस व्यवस्था करने की मांग की.

“पोर्टल-पोर्टल का खेल बंद करो”- सैलजा

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैलजा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों को राहत पहुंचाना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि “पोर्टल-पोर्टल का खेल”. उन्होंने कहा कि गेंहू की बिजाई का समय नज़दीक है, ऐसे में मुआवज़ा तुरंत दिया जाना चाहिए ताकि किसान अपनी अगली फसल समय पर बो सकें.

क्रिकेट मैच पर भी उठाए गंभीर सवाल

भारत-पाक क्रिकेट मैच के सवाल पर सैलजा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार कहती है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ मैच की अनुमति देती है. उन्होंने इसे सरकार का दोहरा रवैया करार दिया और कहा कि राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए.

स्थायी समाधान की जरूरत- सैलजा

सैलजा ने कहा कि हर बार बाढ़ आने के बाद सरकार अस्थायी घोषणाएं कर देती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती. यही कारण है कि किसान बार-बार नुकसान झेलने को मजबूर हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार राहत घोषणाओं से आगे बढ़कर व्यवस्थित योजना और ठोस नीतियों पर काम करे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST