<

Premium Petrol Hike: महंगाई का नया झटका! लखनऊ समेत यूपी में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, देखें कितना बढ़ा दाम

Premium Petrol Price Increased: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर भारत में भी दिखने लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल (जिसे 'Power' या 'Speed' जैसे ब्रांड नामों से बेचा जाता है) की कीमतों में ₹2 से लेकर ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. ऐसे में चलिए जानें कि इसका असर उत्तर प्रदेश के शहरों में क्या- क्या पड़ा.

Premium Petrol Price Hike: मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल (जिसे ‘Power’ या ‘Speed’ जैसे ब्रांड नामों से बेचा जाता है) की कीमतों में ₹2 से लेकर ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही, औद्योगिक डीज़ल की कीमतों में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है.
ये नई दरें 20 मार्च, 2026 से लागू हो गई हैं. ऐसे में चलिए जानें कि इसका असर उत्तर प्रदेश के शहरों में क्या- क्या पड़ा.

लखनऊ सहित प्रमुख शहरों में प्रीमियम पेट्रोल की नई दरें

राज्य की राजधानी लखनऊ में, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2 की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.92 हो गई है. राहत की बात यह है कि फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रीमियम पेट्रोल की अनुमानित दरें (प्रति लीटर)

शहर पुराना दाम (₹/लीटर) नया दाम (₹/लीटर) बढ़ोतरी (₹)
लखनऊ 101.92 103.92 2.00
आगरा 101.70 103.69 1.99
मीरजापुर 102.19 104.20 2.01
प्रयागराज 102.00 104.00 2.00
नोएडा 101.36 103.37 2.01
गाजीपुर 101.95 103.94 1.99
मेरठ 100.89 102.88 1.99
हापुड़ 101.06 103.05 1.99
गाजियाबाद 101.30 103.37 1.99

आज से नई दरें लागू हुई

नई दरें 20 मार्च, 2026 से लागू हो गई हैं. हालांकि, निजी वाहन मालिकों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि रेगुलर पेट्रोल और घरेलू डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

अब बिना इंटरनेट के भी करें UPI पेमेंट, PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया ‘123Pay’, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हाल ही में PhonePe ने 'UPI 123Pay' नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर…

Last Updated: August 31, 2026 23:06:18 IST

Awarapan 2 OTT release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आवारापन 2, मचेगा धमाल,  जानें कब और कहां देख पाएंगे

Awarapan 2 OTT release: मरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में…

Last Updated: August 31, 2026 23:05:02 IST

परवेज मुशर्रफ बनना था चुनौती, नवाजुद्दीन ने दी ऐसी सलाह कि बदल गया मनु ऋषि का अंदाज, बताया ‘मंटो’ वाला फॉर्मूला

Manu Rishi Chadha: एक्टर मनु ऋषि चड्ढा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद…

Last Updated: August 31, 2026 21:06:10 IST