<

Rabies Alert: कुत्ते ने काटा, अधूरा रह गया इलाज… 4 महीने बाद लड़का लगा भौंकने, जादू-टोना समझ मंदिर ले गए पिता

Rabies Alert: मिर्जापुर में करन को 4 महीने पहले कुत्ते ने काटा था. और इसके इलाज के लिए सिर्फ दो एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए थे. कोर्स अधुरा रह गया. अब करन को पानी से डर लगने लगा है, हालत गंभीर हो गई है.

Rabies Alert: यह घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की है. जहां एक युवक को कुत्ते के काटने के बाद इलाज का पूरा डोज नहीं लगवाना उल्टा पड़ गया है. अब 17 साल के करन की हालत गंभीर अवस्था में पहुंच गई है, वह कुत्ते जैसी आवाज निकालने लगा है, पानी से डरने लगा है. बेटे की ऐसी हालत से परेशान पिता मंदिर और अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं.

यह पूरा मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव का है. पीड़िता का नाम करन है, जिसको चार महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. उस समय करन को एंटी रेबीज के दो इंजेक्शन लगाए गए थे. लेकिन वह पूरी डोज नहीं थी. अब धीरे-धीरे बढ़ते समय के साथ उसमें रेबीज संक्रमण के गंभीर लक्षण देखने को मिल रहे हैं.

एंटी रेबीज वैक्‍सीन के चार डोज अनिवार्य

करन के परिजनों के मुताबिक, करन उस समय अपने ननिहाल हरौवा गया हुआ था, जहां कुत्ते ने उसे काट लिया था. इसके बाद पहला इंजेक्शन वहीं लगवाया गया, जबकि दूसरा कछवां सामुदायिक हेल्थ सेंटर में लगा. इसके बाद कोई डोज नहीं लगी. डॉक्टरों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन के चार डोज लेना अनिवार्य होता है, लेकिन परिवार की तरफ से करन को अगले दो इंजेक्शन नहीं लगवाए गए थे.

परिजनों ने क्या कहा

अचानक करन के सिर में तेज दर्द शुरू हुआ और उसके बाद वह असमान्य हरकत करने लगा, डरने लगा. भौंकने लगा और पानी देखकर भी डरने लगा. वह भूत-भूत कह रहा था. ऐसे में घर वालों को लगा किसी ने जादू-टोना कर दिया है. इसलिए झाड़-फूंक कराने मंदिर ले गए. जहां मंदिर में भीड़ देखकर उसकी हालत और खराब हो गई.

डॉक्टरों ने वाराणसी भेजा

बच्चे की हालत गंभीर देखकर स्थानीय लोगों नें फोन कर एंबुलेंस बुलाई. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इसके बाद वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी भेज दिया गया.

करन के व्‍यवहार में असमान्‍य बदलाव

करन के परिवार वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से करन के व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखने लगे हैं. उसके चलने और बैठने के तरीके में बदलाव देखा गया है. उसकी अपनी आवाज बदल सी गई है और वह कुत्तों जैसी आवाज निकालने लगा है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST