<

Raibareli: बॉयफ्रेंड से बात करने से मना करता था पिता तो ले ली जान! मां-बेटी ने एक महीने तक छिपाकर रखा शव

रायबरेली में एक परिवार में मां-बेटी ने मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को घर से 50 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में दफना दिया. आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Uttar Pradesh: रायबरेली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक परिवार में एक बेटी ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में दफना दिया.
जब बेटे ने अपने पिता के हालचाल के लिए फोन किया तो आरोपी मां ने उसे बताया कि पिता लड़ाई-झगड़ा करके कहीं चले गए हैं. बता दें कि मृतक का बेटा महाराष्ट्र में नौकरी करता है.

बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जब कई दिनों तक बेटे की पिता से बात नहीं हुई तो वो घर आ गया और थाने जाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. गांव वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मां-बेटी पर शक हुआ. दरअसल, पुलिस ने परिवार के लोगों के मोबाइल रिकॉर्ड निकलवाए और इसके बाद मां-बेटी से पूछताछ की. दोनों बार-बार अपने बयान बदल रही थीं. इस वजह से पुलिस को उन दोनों पर शक हुआ. फिर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और दोनों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की. सख्ती करने पर दोनों ने जुर्म कबूल लिया.
पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. उसका कहना है कि बेटी के अफेयर की जानकारी होने पर वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा. उसे किसी से बात नहीं करने देता था. मां ने कहा कि रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर हम दोनों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

17 जुलाई को हुई थी हत्या

बराइन गांव निवासी मृतक छोटेलाल (50) खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में पत्नी केश कुमारी (48), बेटी छाया (19) और बेटा सतीश (25) हैं. सतीश मुंबई के अंबरनाथ कल्याण मोहल्ले में रहकर पास की राजा बेकरी में काम करता है. सतीश ने पुलिस को बताया कि घर में एक ही मोबाइल है, जो ज्यादातर उसकी बहन छाया इस्तेमाल करती थी. 16 जुलाई को आखिरी बार उसकी अपने पिता से बात हुई थी. सतीश ने कहा कि 17 जुलाई को जब मां से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रात में घर में बहुत बवाल हुआ. उन्हें मारपीट कर पिता कहीं चले गए. मुझे लगा कि गुस्सा ठंडा होने पर वापस आ जाएंगे. अगले दिन फिर से बहन को फोन कर पिता से बात कराने को कहा, तो उसने टाल दिया. जब रोज-रोज ये होने लगा तो सतीश 7 अगस्त को मुंबई से घर आया. उसने गांव में पड़ोसियों से बात की. जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो हरचंदपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, वारदात को 17 जुलाई को अंजाम दिया गया था.

घर से 50 मीटर दूर दफनाया शव

हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कॉल रिकॉर्ड और चैट खंगालने पर पता चला कि छाया का गांव के ही रवि नाम के लड़के से 3-4 महीने से अफेयर चल रहा था और उसकी मां केश कुमारी को इस बारे में जानकारी थी. वह इन दोनों के रिश्ते से खुश थी. वहीं छोटे लाल को ये रिश्ता पसंद नहीं था. उन्हें 2 महीने पहले ही अफेयर का पता चला था. तब से वो बेटी और उसकी मां को काफी मारता-पीटता था. इसी वजह से मां-बेटी ने दोनों की हत्या कर दी और शव को घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में दफना दिया.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव का है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा… विराट कोहली ने 2027 को लेकर पहली बार खोला पत्ता, बताया अपना प्लान

Virat Kohli 2027 World Cup: विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा…

Last Updated: September 26, 2026 18:34:30 IST

Jaunpur Viral Video: नशे में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, खुद को बताया ‘DM का बेटा’; VIDEO वायरल

Jaunpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: September 26, 2026 18:32:21 IST

चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले 24 घंटे भारी! उत्तराखंड से यूपी तक रेड अलर्ट, 26 जिलों में बंद करने पड़े स्कूल

Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड और यूपी में मौसम का मिज़ाज बिगड़ने के बाद प्रशासन…

Last Updated: September 26, 2026 18:12:04 IST

Ali Fazal Struggle: कभी गरीबी में बीते दिन, पास थी सिर्फ साइकिल, अली फजल के अच्छे दौर पर पत्नी ऋचा का रिएक्शन

Ali Fazal Struggle: अली फजल के लिए 2026 काम के लिहाज से खास साल रहा…

Last Updated: September 26, 2026 18:04:13 IST

Rohtas woman murder: पहले प्यार, फिर शादी और अब मौत…जंगल के कुएं में बोरे में मिला नाबालिग का शव, पति समेत दो गिरफ्तार

Rohtas woman murder: बिहार के रोहतास में प्रेम विवाह के करीब दो महीने बाद 16…

Last Updated: September 26, 2026 17:26:12 IST

बिहार वाले ध्यान दें: नेपाल से आ रही बड़ी आफत! 17 जिलों में हाई अलर्ट, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Bihar Flood: नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार…

Last Updated: September 26, 2026 17:13:02 IST