<

अब टिकट काउंटर तक दौड़ने की जरुरत नहीं, रेलकर्मी खुद देंगे टिकट आपके पास, जानें क्या हैं ये नया सिस्टम?

North Railway: त्योहारों के सीजन में टिकट की मारा-मारी से छुटकारा पाने के लिए उत्तर रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है.

Railway Ticket on Platform: त्योहारोंं में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लग जाती है. खासतौर पर Unreserved टिकट काउंटरों पर लोगों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है. ऐसे समय में रेलवे यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को लेकर हमेशा नए समाधान ढूंढता रहता है. इसी दिशा में उत्तर रेलवे ने एक नई पहल की है, जो यात्रियों के लिए राहत की खबर साबित होने वाली है. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की इस योजना के तहत अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए काउंटर तक दौड़ने की जरूरत नहीं होगी. इसके बजाय, रेलवे के कर्मचारी प्लेटफार्म पर घूम-घूमकर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराएंगे, ठीक वैसे ही जैसे बाजार में फेरीवाले सामान बेचते हैं. इस नई व्यवस्था का नाम एम-यूटीएस (Mobile Unreserved Ticketing System) रखा गया है.

M- UTS क्या होता है?

M- UTS एक मोबाइल टिकटिंग मशीन है, जो दिखने में रोडवेज बसों में इस्तेमाल होने वाली टिकट मशीन जैसी है. यह हल्की है, और इसे चलाने के लिए किसी तार या कनेक्शन की जरूरत नहीं होती. इसका मतलब है कि रेलकर्मी इसे लेकर प्लेटफार्म पर घूम सकते हैं और वहीं खड़े यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बना सकते हैं. यात्रियों के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि वे काउंटर की लंबी कतारों से बच सकते हैं और तुरंत यात्रा के लिए टिकट प्राप्त कर सकते हैं. इसमें भुगतान के लिए दोनों विकल्प उपलब्ध हैं — नकद और UPI.

कहां शुरु होगा M- UTS  सिस्टम?

उत्तर रेलवे ने M- UTS को पहले चरण में चार प्रमुख स्टेशनों पर लागू करने का निर्णय लिया है:

1. चारबाग रेलवे स्टेशन – 10 मशीनें

2. अयोध्या रेलवे स्टेशन – 10 मशीनें

3. वाराणसी रेलवे स्टेशन – 10 मशीनें

4. प्रयागराज जंक्शन – 5 मशीनें

कुल मिलाकर 35 मशीनों के साथ इस सुविधा की शुरुआत की जाएगी. इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर मौजूद रेलकर्मी, यूनिफॉर्म में, हाथ में एम-यूटीएस मशीन लेकर यात्रियों के पास जाएंगे. यात्री उन्हें अपनी मंजिल बताएंगे और मशीन से तत्काल टिकट प्रिंट करवा सकेंगे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Kullu Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, शिमला में टूटा 20वीं सदी का रिकॉर्ड; वैज्ञानिक भी हैरान

Kullu Weather: बताया जा रहा है कि शिमला में अधिकतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया,…

Last Updated: April 11, 2026 09:22:18 IST

Lara Dutta: अक्षय ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? खुद एक्ट्रेस ने उगला सच, बोली- फिल्म अंदाज में…

Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंदाज'…

Last Updated: April 11, 2026 09:22:13 IST

लव या अरेंज… सफल क्यों नहीं हो रहीं शादियां? प्यार में बेवफाई क्यों, प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण

Sant Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें…

Last Updated: April 11, 2026 09:09:10 IST

Navkar Mantra: क्यों खास है नवकार महामंत्र? जिसकी अमित शाह ने की सराहना, क्या है अर्थ, महत्व और शक्ति

World Navkar Mantra Day: विश्व नवकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह…

Last Updated: April 11, 2026 09:01:50 IST

‘ब्वॉयफ्रेंड’ ने पत्नी के सामने बनाए 9वीं की छात्रा से संबंध, फिर किया अशोक खरात से भी बुरा काम

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर की रहने वाली पीड़ित 9वीं की छात्रा को यह भी नहीं…

Last Updated: April 11, 2026 08:32:36 IST

Repo Rate Cut: EMI में राहत नहीं, फिर भी हो रहा फायदा, Home Loan वालों के बड़ा सेविंग सीक्रेट

Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…

Last Updated: April 11, 2026 07:23:40 IST