<

Rajan Ji Maharaj: कौन हैं राजन जी महाराज, गोरखपुर में राम कथा में क्यों भड़के? कहा- ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के…’

Rajan Ji Maharaj: रामकथा के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई थी. जिसे देख राजन जी काफी क्रोधित हुए और यह तक कह दिया कि अगर हिम्मत है तो गोली मार कर दिखाओं.

Gorakhpur Ram Katha Controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मामला जब गंभीर हो गया जब चंपा देवी पार्क में हो रही रामकथा के दौरान मशहूर रामकथा वाचक राजन जी महाराज गुस्सा हो गए. महाराज के गुस्से को देख वहां उपस्थित दर्शक भी हैरान रह गए. दरअसल उनके रामकथा के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई थी. जिसे देख राजन जी काफी क्रोधित हुए और यह तक कह दिया कि अगर हिम्मत है तो गोली मार कर दिखाओं. इस वाक्या के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि पूरा मामला क्या है और राजन जी महाराज कौन है?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, धार्मिक प्रवचन के दौरान कुछ लोगों ने बार-बार स्टेज पर चढ़ने की कोशिश की. आयोजकों और टीम के सदस्यों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें रोका. इससे बहस शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान किसी ने राजन जी महाराज की टीम के एक सदस्य के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे विवाद और बढ़ गया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कथित तौर पर गोली मारने की धमकियां दी गईं.

मंच से महाराज ने क्या कहा?

इस घटना से बहुत दुखी होकर राजन जी महाराज ने मंच से खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी टीम के एक सदस्य को गोली मारने की धमकी दी गई है. भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मेरे टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दी गई है. मैं कहता हूं, किसकी मां ने दूध पिलाय है, देखते हैं किसमें हिम्मत है उसे गोली मारने की. हम प्यार से कथा सुनाने आए हैं और आपको भी प्यार से सुनना चाहिए. उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया.

राजन जी महाराज कौन हैं?

राजन जी महाराज बिहार के सीवान के रहने वाले हैं. हालांकि, उनका पालन-पोषण पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ. राजन जी महाराज का जन्म 6 सितंबर, 1982 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. राजन जी बचपन से ही धार्मिक माहौल में रहे हैं. उनके पिता, शिवजी तिवारी भी एक धार्मिक व्यक्ति हैं. उनके बचपन में संत और ऋषि अक्सर उनके घर आते थे, जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा. उनकी पहली रामकथा 2011 में कोलकाता के हावड़ा में हुई थी. तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. राजन जी महाराज शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं.

16 साल के सफर में ऐसा पहली बार हुआ- राजन जी महाराज

राजन जी महाराज ने कहा कि मेरी 16 साल की यात्रा में, यह पहली बार है जब ऐसी घटना हुई है. हमारे घर में भगदड़ मच गई. ऊपर से, हमारी टीम के सदस्यों को गोली मारने की धमकी दी गई. अब मुझे बताओ. अपने ही घर में, हमारे बच्चों को गोली मारने की धमकी दी गई. आप में से किसमें गोली मारने की हिम्मत है? मुझे दिखाओ… हम आपके घर में प्यार से भजन गाने आए हैं. और हमें उम्मीद है कि आप भी उसी प्यार से सुनेंगे. 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST