<

Ram Mandir Darshan Timings: रामलला के दर्शन के समय में हुआ बदलाव, अयोध्या जाने से पहले जान लें समय; भारी भीड़ की आशंका के चलते ट्रस्ट ने बदला शेड्यूल

Ram Mandir News In Hindi : अयोध्या राम मंदिर में 26 नवंबर को भारी भीड़ की आशंका के चलते राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. 25 नवंबर को आम लोगों के लिए मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा. वहीं 26 नवंबर को मंदिर केवल 16 घंटे के लिए ही खोला जाएगा.

Ram Mandir Darshan Timings News : रामलला (Ram Mandir) के भक्तों के लिए अयोध्या से एक बड़ा खुशखबरी आई है. 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा. इस दिन मंदिर के शिखर पर केसरी ध्वज लहराता हुआ नजर आएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस ऐतिहासिक अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे. राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन का अनुमान है कि निर्माण पूरा होने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे. भारी भीड़ की आशंका के चलते ट्रस्ट ने एक मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.

भारी भीड़ की आशंका के चलते राम मंदिर ट्रस्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. ट्रस्ट ने फैसले में कहा, “26 नवंबर से राम भक्तों के लिए दर्शन की पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी. भीड़ या असुविधा से बचाने के लिए आम लोगों के लिए दर्शन अवधि को बढ़ा दिया गया है. बता दें कि, 26 नवंबर से रामलला के दर्शन 15 से 16 घंटे तक भक्त कर सकते हैं.” यह फैसला इसलिए लिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े.

आम भक्तों के लिए इस दिन बंद रहेगा मंदिर

राम मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए 24 नवंबर की रात से 25 नवंबर की रात तक आम लोगों के लिए रामलला का दर्शन पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है. इस अवधि में मंदिर परिसर में कार्यक्रमों और विशेष अनुष्ठानों की तैयारी की जाएगी. 26 नवंबर की सुबह सात बजे से मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन दर्शन की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है. ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के भव्य राम मंदिर के दर्शन आराम से कर सकें.

आरती के समय और नई व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. ट्रस्ट के मुताबिक, 26 नवंबर से दर्शन अवधि बढ़ाकर 15 से 16 घंटे कर दी जाएगी. राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, “26 नवंबर को भारी भीड़ जुटने की पूरी संभावना है. वह भी बिल्कुल वैसी ही जैसी प्राण-प्रतिष्ठा के समय देखी गई थी. इसी कारण यह फैसला लिया गया है.” 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND VS WI:श्रेयस अय्यर के नाम कप्तानी का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, लगा ऐसा धब्बा; गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND VS WI: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक…

Last Updated: October 10, 2026 10:23:25 IST

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…

Last Updated: October 10, 2026 10:14:47 IST

Silver Price Today: आज देश के बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…

Last Updated: October 10, 2026 09:40:58 IST

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST