उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान कर दिया है. उन्होंने 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी छुट्टी रहने की घोषणा की है. इन छुट्टियों की घोषणा के बाद कई जगहों पर लगातार चार दिनों की छुट्टियां हो सकती हैं.
राम नवमी 2026 में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां
Ram Navami Holidays 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान किया गया है. अब तक केवल 26 मार्च को छुट्टी की की बात की जा रही थी लेकिन अब 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च 2026 को भी अवकाश रहेगा. योगी सरकार की तरफ से कहा गया है कि जनभावना और आस्था के सम्मान को देखते हुए 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस आदेश के बाद अब लगातार दो दिन सभी सरकारी स्कूल, ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे. वहीं सरकारी कार्यालयों और बैंकों में लगातार चार दिन छुट्टी रह सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 मार्च और 27 मार्च की छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं 28 मार्च को महीने का आखिरी शनिवार पड़ेगा और इसके बाद 28 मार्च को रविवार के कारण अवकाश रहेगा. हालांकि अभी इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
बता दें कि रामनवमी के मौके पर सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे. अधिकांश व्यवसाय और बाजार बंद रह सकते हैं. कुछ प्राइवेट कार्यालयों में भी इस मौके पर छुट्टियां दी जा सकती हैं.
कहा जा रहा है कि राम नवमी के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या के श्रीराम मंदिर के साथ ही प्रदेश भर में तमाम शक्तिपीठों और दूसरे मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता है. इन जगहों पर भक्तों का काफी आगमन हो सकता है. इसके कारण प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छुट्टियां बढ़ाने की योजना बनाई है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…