<

भीषण गर्मी से राहत, Mathura कोर्ट का समय बदला, सुबह शुरू होगी सुनवाई

Mathura में भीषण गर्मी के चलते मई-जून 2026 में अदालतें सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी, यह फैसला Allahabad High Court के निर्देश पर लिया गया.

मथुरा: भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालयों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. जनपद न्यायाधीश मथुरा के आदेश के अनुसार मई और जून 2026 के दौरान सभी न्यायालयों का संचालन अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा. यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बार एसोसिएशन मथुरा, छाता और मांट की सहमति के बाद लिया गया है.

आदेश संख्या 26/2026, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के तहत यह नई व्यवस्था लागू की गई है. इसके साथ ही न्यायालय कार्यालयों का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है. अब कार्यालय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे. वहीं मध्याह्न भोजन अवकाश सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

जिला न्यायाधीश विकास कुमार (प्रथम) द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नई समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. गर्मी के मौसम में यह बदलाव वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST