<

साहब! कब होगी गिरफ्तारी?… यूपी के व्यवसायी को लहूलुहान कर फरार हुए दबंग, 20 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं!

यूपी के चंदौली में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यवसायी पर दंबगों ने जमके लाठी-डंडे बरसाए. ये घटना दिन-दहाड़े बीच बाजार में हुई, जिसकी शिकायत भी पुलिस प्रशासन को की गई, लेकिन 20 घंटे बाद अब तक न कोई जांच हुआ है और न ही एक्शन. पुलिस के इस बर्ताव से व्यवसायियों में भारी असंतोष पैदा हो गया है, जानें आखिर क्या है पूरा मामला-

यूपी के चंदौली में व्यवसायियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. यहां एक बिल्डिंग मटेरियल की खरीद-बिक्री करने वाले व्यवसायी पर दिन-दहाड़े हमला हुआ. जहां जमीनी विवाद के सिलसिले में बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां बाजार में दबंगों ने लात-घूंसों से व्यवसायी की पिटाई की. मंगलवार दोपहर को हुई इस वारदात में व्यवसायी संजय सिंह को गहरी चोटें आईं, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले पाई है. 

क्या है पूरा मामला?

इस घटना के पीड़ित व्यवसायी संजय सिंह का कहना है कि पहले हमलावर दुकान में घुंसे और तोड़-फोड़ करने लगे. इस दौरान दबंगों ने दुकान में रखे सामान को फेंकना शुरू कर दिया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. इस घटना की जानकारी पीडित ने बलुआ पुलिस प्रशासन को दी और 2 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

कट्टा दिखाके जान से मारने की धमकी

व्यवसायी संजय सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि निदिलपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पिंटू और शिव प्रताप सिंह उर्फ सन्नी ने दुकान में घुंसके उन पर हमला किया और मारपीट के दौरान बार-बार कट्टा निकालके जान से मारने की धमकी देने लगे.  रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित व्यवसायी संजय सिंह लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं और चहनियां कस्बा में अपने मकान के अंदर ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं. रविवार दोपहर की हिंसा में शामिल दबंगों ने भूमि विवाद के कारण उनकी आंख और शरीर के हिस्सों पर गहरा वार किया. इससे संजय सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. 

पुलिस प्रशासन कहां है?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को 20 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST