<

घर में सजी बैठी रही दुल्हन, पकवान तैयार और मेहमानों की भीड़… स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बारात ही नहीं लाया दूल्हा!

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक जोड़े ने लगभग डेढ़ साल तक रिश्ते में रहने के बाद शादी के लिए घरवालों को मनाया. घरवाले मान गए और वो समय आ गया, जिसका सबको इंतजार था, बारात. लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी का दिन उस वक्त मातम जैसे माहौल में बदल गया, जब दुल्हन बारात का इंतजार करती रही और दूल्हे की तरफ से कोई नहीं पहुंचा. हैरानी की बात ये है कि ये एक लव मैरिज थी. घर में शादी की सारी तैयारियां पूरी थीं, रिश्तेदारों और मेहमानों का जमावड़ा लगा था और खाने की दावत भी शुरू हो चुकी थी. हर किसी को इंतजार था तो बस बारात का लेकिन दोपहर बीतने के साथ ही परिवार की चिंता बढ़ने लगी. फिर ऐसी वजह सामने आई, जिसने लड़की वालों को हैरान और परेशान कर दिया. आरोप है कि स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा बारात लेकर ही नहीं आया.

डेढ़ साल के रिश्ते का ऐसा हुआ अंत

यह मामला संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र के परियावली गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाले रियासत की 20 वर्षीय बेटी रिसालत का रिश्ता ज्ञानपुर सिसौना गांव के राहत अली के साथ तय हुआ था. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. लगभग डेढ़ साल पहले जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों परिवारों को हुई, तो उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी. इसके बाद 11 अक्टूबर 2026 को निकाह की तारीख तय की गई. घर में तैयारियां की गईं, मेहमानों को बुलाया गया और दावत का इंतजाम किया गया. दुल्हन भी सजकर बैठी थी लेकिन बारात नहीं आई. इंतजार लंबा होता गया और खुशियों की जगह बेचैनी ने ले ली.

हजारों मेहमानों ने खाया खाना

दुल्हन के भाई का आरोप है कि शादी की तैयारियों में परिवार ने लगभग 25 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. उनके मुताबिक, 1,500 से 2,000 तक मेहमान खाना खा चुके थे लेकिन दूल्हे पक्ष से कोई नहीं पहुंचा. परिवार का दावा है कि स्कॉर्पियो या स्कॉर्पियो-एन कार की मांग पूरी नहीं होने के कारण बारात नहीं लाई गई. इस घटना से लड़की का परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों का कहना है कि जब रिश्ता पहले से तय था, तो अब वे चाहते हैं कि रिसालत की शादी उसी युवक से हो.

पुलिस तक पहुंचा मामला

रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी के मुताबिक, गांव में बारात नहीं आने की सूचना मिली है. पुलिस मामले के पीछे की वजह का पता लगा रही है. फिलहाल लड़की पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: जानलेवा साबित हुआ दिल्ली मेट्रो विवाद! वरिष्ठ नागरिक सीट को लेकर थप्पड़ और धक्का-मुक्की में हुई मौत, FIR दर्ज

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा

माताजी के सेवा, संवेदना, धैर्य और समर्पण को जीवन में उतारने का आह्वान; नशा मुक्ति,…

Last Updated: November 2, 2026 19:37:17 IST

Gwalior mobile blast: डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल, आग लगते ही मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर के चौहान प्याऊ स्थित दृष्टि क्लिनिक…

Last Updated: November 2, 2026 19:13:27 IST

Firozabad rape case: फिरोजाबाद में 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Firozabad rape case: फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी घर से निकलने…

Last Updated: November 2, 2026 18:51:12 IST

Muzaffarpur gas pipeline blast: मुजफ्फरपुर में नाला खोदते ही मचा हाहाकार, जमीन के नीचे फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से दहला इलाका

Muzaffarpur gas pipeline blast: बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए…

Last Updated: November 2, 2026 18:03:28 IST