Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली. पुलिस और उसके मायके वालों ने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन...
संभल में अवैध संबंध
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि संभल के एक महिला का पति दिल्ली में मजदूरी का काम करता है. इसी दौरान उसे किसी दूसरे युवक से प्रेम हो गया. शादीशुदा और दो बच्चों की मां ने प्रेमी को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया. अचानक घरवाले वहां पहु्ंच गए और दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.
कहा जा रहा है कि संभल के गुन्नौर इलाके के रजपुरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां अपने कथित प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. जब महिला थाने पहुंची, तो वहां वो पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई. मामला इतना बढ़ा कि महिला को समझाने के लिए थाने पहुंचे मायके वालों को आखिरकार उसे अपने साथ ले जाना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थाने के बाहर लोगों की भीड़ भी जुट गई.
बताया जा रहा है कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है और वह बच्चों के साथ ससुराल में रहती है. इसी दौरान उसकी फोन पर कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से बातचीत होने लगी. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच बातचीत को लेकर परिवार में पहले से विवाद की स्थिति थी. शनिवार रात महिला ने कथित तौर पर युवक को अपने घर बुला लिया. युवक रात में महिला के कमरे में पहुंच गया. सुबह जब ससुराल पक्ष के लोगों को इस बात की भनक लगी तो घर में हंगामा मच गया. परिवार के लोगों ने कमरे की तलाशी ली तो युवक वहां मिल गया. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने युवक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया. बाद में सभी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई. हालांकि, कहानी यहां खत्म नहीं हुई. शाम को लगभग पांच बजे महिला भी थाने पहुंच गई. वहां उसने कथित प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई. परिजनों और पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही.
इसी बीच उसके मायके वाले भी थाने पहुंच गए और उसे समझाने लगे. काफी कोशिश के बाद भी महिला नहीं मानी तो मायके वाले उसे अपने साथ घर ले गए. गुन्नौर के सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक महिला के पति का रिश्तेदार है. मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है.
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…